
मोतिहारी, 13 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में Police ने भूमाफिया और आपराधिक गतिविधियों में कथित रूप से संलिप्त राकेश शर्मा के ठिकाने पर Monday की देर रात छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी, हथियार, कारतूस, शराब और जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं. Police की इस कार्रवाई में करीब 27 लाख रुपये नकद, दो राइफल, दो पिस्टल और लगभग 100 कारतूस जब्त किए गए हैं.
मौके से राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. Police के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में की गई. छापेमारी के लिए तीन Police उपाधीक्षकों (डीएसपी) के नेतृत्व में पांच थानों की Police टीम गठित की गई थी. टीम ने देर रात राकेश शर्मा के घर पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए.
छापेमारी के दौरान Police ने दो राइफल और दो पिस्टल के अलावा करीब 100 कारतूस जब्त किए. इसके साथ ही छह बोतल ब्रांडेड शराब भी बरामद की गई है. Police को तलाशी के दौरान जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित 65 से अधिक दस्तावेज भी मिले हैं. इन दस्तावेजों से जुड़ी जमीन का अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. Police अब बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि जमीन के स्वामित्व, रजिस्ट्री और अन्य संबंधित मामलों की जानकारी जुटाई जा सके.
कार्रवाई के दौरान राकेश शर्मा का बेटा साहिल शर्मा Police के हत्थे चढ़ गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए Police की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों और कारतूसों का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता था तथा जमीन से जुड़े दस्तावेज किन संपत्तियों से संबंधित हैं.
Police ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद नकदी, हथियारों, शराब और जमीन के दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है.
–
एमएनपी/पीएम