बिहार: पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के रुख से जदयू में बयानबाजी तेज, ललन सिंह बोले- पार्टी में कोई मतभेद नहीं

Patna, 19 सितंबर . बिहार में विधान परिषद की Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट को लेकर जदयू के भीतर विधायक अनंत सिंह और विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच जारी बयानबाजी के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतभेद की अटकलों को खारिज किया है. Union Minister और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने Saturday को कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और संगठन पूरी तरह एकजुट है.

ललन सिंह ने कहा, “यह सब बिना मतलब की बातें हैं. पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. पार्टी एकजुट है.” उन्होंने जदयू की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि 1994 में नीतीश कुमार द्वारा समता पार्टी के गठन के समय से ही संगठन में आंतरिक लोकतंत्र, आपसी सहमति और विचार-विमर्श की परंपरा रही है और आज भी उसी के अनुसार काम हो रहा है.

उन्होंने कहा कि विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम की उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी, क्योंकि उस समय उनका कार्यक्रम Gujarat में था. कई विधायकों के फोन आने पर उन्होंने अपनी स्थिति बताई. बाद में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा से उनकी बातचीत हुई. संजय झा ने उन्हें बताया कि यह नए निर्वाचित विधायकों के लिए सामान्य प्रबोधन कार्यक्रम है.

ललन सिंह ने कहा कि संजय झा से उनकी बातचीत होती रहती है और पार्टी में किसी तरह का विवाद नहीं है. वहीं, जदयू विधायक श्याम रजक ने भी पार्टी में किसी तरह के बवाल से इनकार किया. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह मजबूत है और विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. Patna स्नातक सीट से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है और सभी कार्यकर्ता उन्हें चुनाव जिताने के लिए काम कर रहे हैं.

श्याम रजक ने कहा कि Saturday को फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने घोषित उम्मीदवार के समर्थन में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं. दरअसल, Patna स्नातक सीट को लेकर अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर अपना रुख जाहिर किया है और डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन की बात कही है.

उन्होंने अपने समर्थकों से नीरज कुमार के बजाय अनुज सिंह का समर्थन करने की अपील की है. अनंत सिंह के इस रुख के बाद पार्टी के भीतर इसे लेकर चर्चा तेज हुई है. हालांकि, जदयू के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लगातार संगठन में एकजुटता और आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन की बात कही जा रही है. ललन सिंह ने नीरज कुमार से जुड़े सवाल पर कहा कि नीरज कुमार के संबंध में उनसे ही पूछा जाना चाहिए.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment