Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार: छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बोले- महापर्व पर किसी को परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन कर रहा काम

बिहार: छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बोले महापर्व पर किसी को परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन कर रहा काम

बिहार: छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बोले- महापर्व पर किसी को परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन कर रहा काम

Patna, 10 नवंबर . बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को Patna में गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और Chief Minister के मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे.

सीएम सम्राट चौधरी ने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister सम्राट चौधरी ने बताया कि लगातार दूसरे दिन छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की गई है. लोगों से मिल रहे सुझावों के आधार पर जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि Patna में कुल 103 छठ घाटों में से 90 पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि 13 घाटों को खतरनाक या अनुपयोगी के रूप में चिह्नित किया गया है. राज्य Government और जिला प्रशासन इन घाटों को लेकर समुचित व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि छठ पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. Chief Minister ने दूसरे प्रदेशों के लोगों से भी बिहार आकर छठ महापर्व देखने और इसकी परंपरा को समझने की अपील की. उन्होंने कहा कि छठ बिहार का अपना पर्व है और दूसरे राज्यों के लोगों को भी इस महापर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है.

बता दें कि छठ महापर्व बिहार के अलावा Jharkhand, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों में भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की जाती है. इस दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं. इस महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी.

इसके बाद 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे और इसी के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा. बिहार में छठ को लेकर घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share