Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बिहार एमएलसी चुनाव: मतगणना के दौरान सीसीटीवी नहीं होने पर विवाद, राजद और जनसुराज ने उठाए सवाल

बिहार एमएलसी चुनाव: मतगणना के दौरान cctv  नहीं होने पर विवाद, राजद और जनसुराज ने उठाए सवाल

Patna, 27 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद Tuesday को मतगणना शुरू हो गई. इस बीच Patna स्नातक और Patna शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के दौरान cctv कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठने से विवाद खड़ा हो गया है. राजद और जन सुराज के प्रत्याशियों ने मतगणना केंद्रों की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. वहीं, Patna के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

Patna शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी संजीव कुमार ने बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर cctv कैमरे नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मतगणना हॉल में cctv कैमरे नहीं हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसद और विधायकों के चुनाव में cctv कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहती है, तो यहां ऐसा क्यों नहीं किया गया.

संजीव कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कमिश्नर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भी बात की है. उनके अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मतगणना हॉल में cctv लगाने का कोई प्रावधान नहीं है. उन्होंने कहा कि परिसर के बाहर, कॉरिडोर और अन्य स्थानों पर रिकॉर्डिंग की व्यवस्था है, लेकिन मतगणना हॉल में कैमरे नहीं होना समझ से परे है. राजद प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग और मीडिया से तत्काल इस मामले पर ध्यान देने तथा मतगणना हॉल में cctv कैमरे लगाने की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पदाधिकारी द्वेषपूर्ण भावना से काम कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित होने का दावा भी किया. इधर, Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह ने भी मतगणना केंद्र पर cctv कैमरे नहीं होने को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई.

वहीं, Patna के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने व्यवस्थाओं का बचाव करते हुए कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया India निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार संचालित हो रही है. सभी प्रत्याशियों को आवश्यक जानकारी और आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं अच्छी हैं और स्वच्छता का स्तर भी बेहतर है. हालांकि, स्वच्छता को लेकर कोई विशेष शिकायत मिलने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी.

–

एमएनपी/पीएम

Share