बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से रांची तक 73 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी भाजपा

रांची, 11 नवंबर . भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा Jharkhand में तीन दिवसीय पदयात्रा निकालेगी. यह यात्रा 13 नवंबर को खूंटी जिले के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से शुरू होकर 15 नवंबर को रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर समाप्त होगी.
लगभग 73 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके अलावा 17 से 20 नवंबर तक राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में जनजातीय गौरव सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद समीर उरांव ने Wednesday को प्रेसवार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में 11 से 18 नवंबर तक देशभर में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसके तहत जनजातीय महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को याद किया जाएगा.
उरांव ने बताया कि पदयात्रा 13 नवंबर को सुबह 10 बजे उलिहातू से शुरू होगी. पहले दिन यात्रा सायको मोड़ और झीलकिता मोड़ होते हुए खूंटी पहुंचेगी. यहां शाम छह बजे भाजपा कार्यालय में रात्रि विश्राम होगा. 14 नवंबर को सुबह 10 बजे खूंटी से आगे बढ़कर यात्रा कालामाटी, तुपुदाना चौक, हटिया चौक, बिरसा चौक और अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए रांची के जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचेगी. यहां शाम छह बजे यात्रा का पड़ाव होगा.
15 नवंबर को सुबह नौ बजे जेल चौक से पदयात्रा शुरू होगी और सुबह 11 बजे कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि के साथ इसका समापन होगा. राज्य में 17 नवंबर को गुमला के सिसई रेडवा बगीचा और रायडीह में कार्यक्रम होंगे. 18 नवंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह में संथाल परगना और चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. 19 नवंबर को पलामू के दूबियाखार स्थित मेदिनीराय चौक और रांची के सिलागाई में कार्यक्रम होंगे.
20 नवंबर को गुमला के विशुनपुर प्रखंड स्थित चिंगरी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. समीर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के शोषण और अत्याचार के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व किया था. उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए जनजातीय समाज को संगठित किया. कार्यक्रमों में तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, बुधु भगत, तेलंगा खड़िया, टंट्या भील, रानी दुर्गावती, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमराम भीम जैसे जनजातीय नायकों के योगदान को भी याद किया जाएगा.
–
एसएनसी/एएमटी


