फरीदाबाद: कार की एंबुलेंस से टक्कर, तीन महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने घंटों लगाया जाम

फरीदाबाद, 11 नवंबर ( . फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में Wednesday को तेज रफ्तार कार ने राधा स्वामी सत्संग की एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं. हादसे के बाद कार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. Police के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी, जबकि पीड़ित पक्ष का Police पर मिलीभगत करने का संगीन आरोप लगाया है.
इस हादसे में कलावती देवी के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. दूसरी तरफ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और करीब पांच घंटे तक Police के बीच नोकझोंक होती रही.
Police के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला.
घायल सुमित्रा देवी के बेटे नरेंद्र ने बताया कि Wednesday सुबह करीब 10 बजे उनकी दादी कलावती देवी, मां सुमित्रा और सोमदेवी सत्संग से वापस गांव लौट रही थीं. राधा स्वामी सत्संग की एंबुलेंस उन्हें मिर्जापुर गांव के मोड़ पर उतार रही थी. इसी दौरान नीमका की तरफ से तेज रफ्तार में आई कार ने एंबुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कलावती देवी कार के नीचे फंस गईं. हादसे में तीनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. नरेंद्र के अनुसार, कार में तीन से चार लोग सवार थे, जो कथित तौर पर नीमका गांव के रहने वाले हैं. कार के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं.
से बातचीत में नरेंद्र ने Police पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Police को कार्रवाई करनी चाहिए, आरोपी यही आसपास के हैं, लेकिन Police उन्हें पकड़ नहीं रही है. Police हमारे साथ नहीं है. मेरी मां और दादी की स्थिति अस्पताल में गंभीर बनी हुई है.
मीडिया से बातचीत के दौरान आईएमटी चौकी इंचार्ज सत्यवीर ने बताया कि Police ने मामला दर्ज कर लिया है. फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
उन्होंने कहा कि 112 पर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां तो दुर्घटना हुई है. जिसमें तीन से चार लोग घायल हुए हैं. First Information Report दर्ज होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी.
–
डीकेएम/डीकेपी


