बामर लॉरी में जूनियर ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक पूरी डिटेल

New Delhi, 9 सितंबर . नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, India Government के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्न-1 सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न एसबीयू/स्थान के आधार पर जूनियर ऑफिसर सहित अलग-अलग कुल 38 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.

बामर लॉरी की ओर से जारी 38 रिक्तियों में यूनिट हेड (डब्ल्यू एंड डी), लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर-कोलकाता का 1; डिप्टी मैनेजर (लेदर केमिकल्स), केमिकल्स-रानीपेट और कोलकाता (हर जगह 1) के 2; असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-अंधेरी, Mumbai का 1; असिस्टेंट मैनेजर (एयर सीएचए ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-हैदराबाद का 1; असिस्टेंट मैनेजर (एचएसई), एसोसिएट सर्विसेज-मनाली, चेन्नई का 1; असिस्टेंट मैनेजर (आईटी साइबर सिक्योरिटी), कॉर्पोरेट आईटी-कोलकाता का 1; असिस्टेंट मैनेजर (एचएसई), रीजनल एचआर-वेस्टर्न रीजन-सिलवासा का 1; असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स और फाइनेंस), इंडस्ट्रियल पैकेजिंग-बड़ौदा का 1; ऑफिसर (सेल्स और मार्केटिंग), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-कोचीन का 1; ऑफिसर (ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-अंधेरी, Mumbai का 1; ऑफिसर (एयर सीएचए ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-Bengaluru के 3; ऑफिसर (एक्सपोर्ट्स), इंडस्ट्रियल पैकेजिंग-बैलार्ड, Mumbai का 1; ऑफिसर (डिस्पैच), इंडस्ट्रियल पैकेजिंग-चित्तूर का 1; जूनियर ऑफिसर/ऑफिसर (सेक्रेटेरियल), सेक्रेटरी डिपार्टमेंट-कोलकाता के 2; जूनियर ऑफिसर (मेंटेनेंस), कोल्ड चेन-कोलकाता का 1; जूनियर ऑफिसर (कमर्शियल), कोल्ड चेन-कोलकाता का 1; जूनियर ऑफिसर (वेयरहाउस ऑपरेशन्स), कोल्ड चेन-कोलकाता के 3; जूनियर ऑफिसर (वेयरहाउस ऑपरेशन्स), कोल्ड चेन-विजयवाड़ा का 1; जूनियर ऑफिसर (ट्रस्ट फंड्स), कॉर्पोरेट अकाउंट्स और फाइनेंस-कोलकाता का 1; जूनियर ऑफिसर (डोमेस्टिक ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-Bengaluru के 4; जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-नासिक का 1; जूनियर ऑफिसर (एयर एक्सपोर्ट ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-Bengaluru का 1; जूनियर ऑफिसर (सेल्स और मार्केटिंग), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-Bengaluru का 1; जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-एनआरओ, ओखला का 1; जूनियर ऑफिसर (एयर इम्पोर्ट ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-एनआरओ, ओखला के 3; जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशन्स), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-हैदराबाद का 1; और जूनियर ऑफिसर (अकाउंट्स और फाइनेंस), लॉजिस्टिक्स सर्विसेज-Bengaluru का 1 पद शामिल हैं.

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार फुल-टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या 2 वर्ष का एमबीए या मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, फुल-टाइम ग्रेजुएट, कंपनी सचिव, बीकॉम या समकक्ष डिग्री, आदि योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 9 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 29 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, साक्षात्कार, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 36,977 से 1,11,980 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बामर लॉरी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

डीके/पीएम

Leave a Comment