Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका की तरह भारत में अचानक सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता: रामदास आठवले

बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका की तरह India में अचानक सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता: रामदास आठवले

Mumbai , 20 अक्टूबर . केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका की तरह India में अचानक सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता है.

Mumbai में रामदास आठवले ने से बातचीत में कहा कि आरएसएस प्रमुख के तौर पर मोहन भागवत ने नागपुर से देश को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा किए. उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में लोगों को विरोध करने का अधिकार तो है, लेकिन बांग्लादेश की तरह आंदोलन के जरिए सत्ता बदलने की कोशिश हमारे देश में संभव नहीं है. हमारे पास डॉ. बीआर अंबेडकर का संविधान है. बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका की तरह India में अचानक सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता. हमारे देश में Political बदलाव तभी होता है, जब कोई पार्टी Government बनाने के लिए मतदाताओं से जनादेश और बहुमत हासिल करती है. केवल विरोध-प्रदर्शन के जरिए किसी Government को नहीं पलटा जा सकता. आंदोलन करने वालों को शांति से आंदोलन करना चाहिए, गलत विषय पर आंदोलन करने से कुछ नहीं होगा. राहुल गांधी लोगों में भ्रम फैला रहे हैं, वह ठीक नहीं है. सीजेपी नीट के लिए स्थापित हुई थी, जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ. इसके साथ ही साथ पेपर लीक मामले में कठोर कानून भी बनाया गया था.

India और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार समझौता के बारे में आठवले ने कहा कि मुझे लगता है कि India और न्यूजीलैंड के बीच हुआ व्यापार समझौता बहुत महत्वपूर्ण है. यह समझौता दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और बेहतर बनाने का काम करेगा. इससे कई बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी. न्यूजीलैंड में बहुत से भारतीय रहते हैं. इसके अलावा, इस व्यापार समझौते का बहुत बड़ा महत्व है और इससे दोनों देशों को फायदा होगा, इसलिए मैं इस समझौते का स्वागत करता हूं. इस तरह के समझौते सभी देशों के साथ होने चाहिए.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के ‘एक्स’ पोस्ट पर उन्होंने कहा कि यूरोप में आंदोलन चल रहा है. Government की ओर से ठीक फैसले नहीं लिए गए, वहां हिंसक आंदोलन चल रहा है. संजय राउत ने कहा कि कोर्ट को जलाया गया है, लेकिन India में ऐसा नहीं हो सकता है. वे सत्ता से बाहर हैं, इसलिए भ्रम पैदा कर रहे हैं.

दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रामदास आठवले ने कहा कि पूरे देश में दशहरा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. इससे पहले नवरात्रि का त्योहार आता है. Mumbai , Gujarat, Rajasthan या दिल्ली जैसी कई जगहों पर गरबा और डांडिया का आयोजन होता है, जिसमें युवा और हर उम्र के लोग शामिल होते हैं और बहुत खुशी के साथ जश्न मनाते हैं. दशहरा एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी दिन है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share