Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार’, सुनील जाखड़ का पंजाब ‘आप’ पर तंज

‘बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान Government’, सुनील जाखड़ का पंजाब ‘आप’ पर तंज

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर . पंजाब के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. Chief Minister भगवंत मान ने Tuesday सुबह ही इस मामले को सीबीआई को सौंपने का ऐलान किया, जिसके बाद भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने Government पर निशाना साधा है.

सुनील जाखड़ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सीबीआई जांच का आदेश करते-करते सीएम भगवंत मान ने बहुत देर कर दी.”

उन्होंने कहा कि पंजाब Government को आखिरकार जनाक्रोश के आगे झुकते हुए परमिंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा है, लेकिन यह सिर्फ एक मामला नहीं है. पंजाब में ‘आप’ Government के संरक्षण में ऐसे अनेक मामले हुए हैं, जहां तस्करों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर लोगों की हत्या की है या उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया है.

सुनील जाखड़ ने पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया कि अब जब सीबीआई जांच शुरू हो तो इसे व्यापक दायरे में और तय समय सीमा के भीतर पूरा करके इसके पीछे के पूरे ताने-बाने को उजागर किया जाए, ताकि पीड़ितों को पूरा न्याय मिल सके.

बता दें कि Chief Minister भगवंत मान ने Tuesday सुबह ही ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए कहा, “हम नशों के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़े हैं. परिवार की मांग मानते हुए,हम यह मामला सीबीआई को सौंप रहे हैं. नशा तस्करों के खिलाफ हमारी लड़ाई एक निर्णायक और पूरी ताकत से लड़ी जाने वाली लड़ाई है. पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने पड़े, हम उन्हें उठाने से पीछे नहीं हटेंगे.”

वहीं दूसरी ओर, पंजाब Government के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र Government पर निशाना साधा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने बॉर्डर पर ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए एक पैसे की भी मदद नहीं की है.

चीमा ने कहा, “पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अपने खर्च पर बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लागू किया है. 3 काले कानून लाने वाले अमित शाह ड्रग्स के खिलाफ कानून बनाने की हमारी मांग पर विचार क्यों नहीं करते?”

–

वीकेयू/डीकेपी

Share