
Mumbai , 11 सितंबर . हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को Gujarat के सूरत में हुआ था. उनके पिता का नाम निरंजन देसाई है, जो कि पेशे से कॉलेज प्रोफेसर हैं और मां का नाम अमिता देसाई है. वहीं, उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम ईशा देसाई है.
प्राची ने अपनी स्कूलिंग Maharashtra के पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से पूरी की. इसके बाद उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. प्राची को शुरू से ही एक्टिंग में रुचि थी. इसलिए उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की ओर रुख किया. वर्ष 2006 में प्राची देसाई ने एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी शो ‘कसम से’ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके अपोजिट राम कपूर थे. इस सीरियल में उन्होंने बानी दीक्षित वालिया का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें घर-घर में जबरदस्त पहचान मिली.
टेलीविजन इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने के बाद Actress ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू वर्ष 2008 में अभिषेक कपूर के द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘रॉक ऑन’ से किया. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और शहाना गोस्वामी भी मुख्य किरदार में थे. पहली फिल्म में ही उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री से Bollywood में सफल पहचान बनाई.
अपनी डेब्यू फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए Actress को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया. इसके बाद Actress ने अन्य कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘लाइफ पार्टनर’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन Mumbai ’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘बोल बच्चन’, ‘आई, मी और हम’, ‘अजहर’, ‘फॉरेंसिक’ आदि शामिल हैं.
वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन Mumbai ’ में एक्ट्रेस अजय देवगन, इमरान हाशमी और कंगना रनौत जैसे बड़े कलाकाड़ों के साथ पर्दे पर नजर आईं. इस क्राइम ड्रामा फिल्म में मुमताज का किरदार निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक Actress का आईआईएफए पुरस्कार मिला. वहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘बोल बच्चन’ उनके करियर की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलताओं में से एक रही.
इसके अतिरिक्त, प्राची ने वर्ष 2007 में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया और विजेता बनीं. एक्ट्रेस के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है और इस वर्ष अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाली हैं.
–
डीके/वीसी