
इंदौर, 11 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि 25 सितंबर को Chief Minister सुगम परिवहन बस सेवा की शुरुआत होने वाली है, जो प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात होगी.
सीएम मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश में हाईस्पीड ट्रेन, लॉजिस्टिक कॉरिडोर, इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर समेत हाईवे का जाल बिछ रहा है, जिससे देश की तस्वीर बदल रही है. इसी महीने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा. इसी कड़ी में 25 तारीख को यात्रियों की सुविधा के लिए Madhya Pradesh में सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा. आमजन के लिए सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है. बस सेवा से प्रदेश के लोगों को बेहतर और आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी.
उन्होंने कहा कि बस सेवा के विस्तार से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. लंबे समय से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा को नई संजीवनी मिली है. उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को Prime Minister मोदी का जन्मदिन है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. Prime Minister मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा. सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति India है. दुश्मन को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने का साहस भारतीय सेना में है. देश की धरती से माओवादियों को समाप्त करने का काम Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हमारी Government ने किया है. नक्सलियों ने जन-अदालत के नाम पर निर्दोष लोगों की जघन्य हत्या की और Police-प्रशासन केवल देखता रहता था. लाल सलाम को अंतिम सलाम मोदी Government ने किया है.
देश में सड़कों के बिछते जाल की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में 74 हजार किलोमीटर के राजमार्ग सबसे तेज गति से बने हैं तो वहीं सबसे तेज गति से दिल्ली-Mumbai कॉरिडोर विकसित हुआ है. देश के बीच में Madhya Pradesh होने से कम समय में दिल्ली और Mumbai पहुंचा जा रहा है. लोक परिवहन की आवश्यकता समय के साथ सार्वजनिक सेवाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण है. राज्य में मौजूद 15 हजार से ज्यादा बसें तथा 5 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क लोगों के सुगम परिवहन की दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा.
उन्होंने आगे कहा कि देश में सुशासन और विकास का वातावरण बना है. Bhopal और इंदौर में मेट्रो का संचालन हो रहा है और प्रदेश के एयरपोर्ट विश्वस्तरीय बन रहे हैं. Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में ई-व्हीकल्स का संचालन शुरू हो रहा है. Madhya Pradesh में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजन देश और दुनिया में सप्लाई हो रहे हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी