Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

बर्थडे स्पेशल : आज तक सिंगल बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, हर किरदार में दिखती हैं दमदार

बर्थडे स्पेशल : आज तक सिंगल Bollywood एक्ट्रेस तब्बू, हर किरदार में दिखती हैं दमदार

Mumbai , 3 नवंबर . Bollywood की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक तब्बू 1980 के दशक से हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं. Actress मुख्य रूप से अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं.

तब्बू का असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है. उनका जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद के तेलंगाना में एक समृद्ध परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना था. तब्बू जब महज 3 वर्ष की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था.

तब्बू जानी-मानी Actress शबाना आजमी और सिनेमैटोग्राफर बाबा आजमी की भतीजी हैं. इसके अतिरिक्त, Actress फराह नाज उनकी बड़ी बहन हैं. उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं. पति से तलाक के बाद तब्बू का पालन-पोषण उनकी मां और नाना-नानी ने किया.

तब्बू ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई Mumbai के सेंट जेवियर कॉलेज से पूरी की. तब्बू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 1982 में आई फिल्म ‘बाजार’ से की. इसके बाद उन्होंने 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’ में काम किया.

तब्बू ने फिल्मों में मुख्य Actress के तौर पर अपनी एक्टिंग की शुरुआत वर्ष 1994 में आई फिल्म ‘विजयपथ’ से की. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें बड़ी पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ पुरस्कार मिला.

तब्बू की कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘हम साथ साथ हैं’, ‘माचिस’, ‘विरासत’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’, ‘चीनी कम’, ‘हैदर’, ‘दृश्यम’, ‘अंधाधुन’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘हेरा फेरी’ और ‘क्रू’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

Actress ने चार दशक लंबे करियर में 90 से अधिक फिल्मों में काम किया है. तब्बू फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को बखूबी निभाने के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं.

तब्बू को ‘माचिस’ और ‘चांदनी बार’ के लिए दो बार ‘सर्वश्रेष्ठ Actress’ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. वह पांच बार ‘फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ सहित कई फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं.

कला के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2011 में India Government द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. तब्बू अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ सौम्य स्वभाव और सादगी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं.

–

डीके/एबीएम

Share