पीएम सूर्य घर योजना: कर्नाटक के लाभार्थी ने बिजली बिल शून्य आने पर आभार जताया

मंगलुरु, 3 नवंबर . ‘Prime Minister सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत लाभार्थियों के घरों में सोलर सिस्टम लगाए जाते हैं, उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जिन्हें पहले बिजली के भारी-भरकम बिलों का सामना करना पड़ता था.
कर्नाटक के मंगलुरु में अरुण जी शेट ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उनका मासिक बिजली बिल अब शून्य हो गया है, जो पहले 3 हजार रुपए से अधिक आता था. इसके अलावा, उन्हें ग्रिड को दी गई अतिरिक्त बिजली के बदले भुगतान भी मिलता है.
शेट ने कहा कि इस योजना से न केवल बड़ा आर्थिक लाभ हुआ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली है.
समाचार एजेंसी से बातचीत में लाभार्थी शेट ने कहा: “रूफटॉप सोलर पैनल ने मेरे घर के बिजली खर्च को पूरी तरह बदल दिया है. पहले, मैं हर महीने बिजली बिल के रूप में 3 हजार रुपए से अधिक का भुगतान करता था, लेकिन सोलर पैनल लगवाने के बाद मेरा बिजली बिल शून्य हो गया है. जो अतिरिक्त बिजली बनती है, वह पावर ग्रिड को भेज दी जाती है, जिसके लिए मुझे भुगतान भी मिलता है.”
अरुण जी शेट का अनुमान है कि वे ढाई साल के भीतर अपने निवेश का लगभग 65 से 70 प्रतिशत हिस्सा वापस पा लेंगे. उन्होंने कहा कि ये सोलर पैनल अगले 20 से 25 वर्षों तक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बिजली दे सकते हैं.
लाभार्थी ने कहा कि इस पहल से न केवल घरेलू खर्च कम हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिल रही है.
Prime Minister Narendra Modi का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों में कमी और अतिरिक्त बिजली बेचने से मिलने वाले पैसों के कारण, यह योजना काफी फायदेमंद है. उन्होंने अधिक परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सब्सिडी बढ़ाने और बिना ब्याज वाले लोन देने का भी सुझाव दिया.
इससे पहले, छत्तीसगढ़ के एक गांव के एक अन्य लाभार्थी ने भी कुछ ऐसी ही बात कही थी.
महेंद्र प्रताप सिन्हा को पहले हर महीने 1 से लेकर 6 हजार रुपए तक का बिजली बिल भरना पड़ता था. वे हर महीने आने वाले इतने भारी बिलों से परेशान थे. इसलिए उन्होंने ‘Prime Minister सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाने का फैसला किया, जिससे अब उनके बिजली के खर्च में काफी राहत मिली है.
इस लाभार्थी ने 3 किलोवाट क्षमता वाला सोलर पैनल सिस्टम लगवाया है. सिन्हा ने बताया कि Prime Minister की मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाना उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा है.
–
पीएसके/वीसी


