Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,मानवीय रुचि,राजनीति,राष्ट्रीय

खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, यह भारत की आत्मा का प्रतीक है: केरल के मंत्री

खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, यह India की आत्मा का प्रतीक है: केरल के मंत्री

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई . केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने Thursday को कहा कि खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं है, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई से जुड़कर यह India की आत्मा और भावना बन गई है.

मुरलीधरन ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के दौरान स्वदेशी आंदोलन के जरिए खादी को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनाया.

उन्होंने कहा, “विदेशी कपड़ों के बहिष्कार को बढ़ावा देकर और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करके खादी ने देश भर के लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई.”

मंत्री ने कहा, “खादी सिर्फ एक कपड़ा नहीं है. यह देश की आत्मा और उन लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिन्होंने India की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था.”

उन्होंने बताया कि आज खादी सेक्टर पारंपरिक हाथ से काते गए कपड़ों से कहीं आगे बढ़ चुका है और अब इसमें जूते-चप्पल, ग्रामीण उद्योग के उत्पाद और कई तरह के वैल्यू-एडेड सामान भी बनाए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, “इस सेक्टर में काम करने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं, जिससे खादी आजीविका का एक महत्वपूर्ण जरिया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देने वाला सेक्टर बन गया है.”

मंत्री ने कहा कि केरल देश का वह राज्य है जो खादी सेक्टर को सबसे ज्यादा समर्थन देता है.

राज्य Government पारंपरिक उद्योग को बनाए रखने के लिए मजदूरों को आय सहायता समेत कई तरह की मदद देती रहती है.

उन्होंने कहा, “सस्ते आयातित कपड़ों से कड़ी टक्कर के बावजूद, खादी उत्पादों ने अपनी गुणवत्ता और खासियत की वजह से विदेशी बाजारों में भी मजबूत जगह बनाई है.”

मुरलीधरन ने Governmentी विभागों और संस्थानों में जहां भी संभव हो, खादी उत्पादों को प्राथमिकता देने की राज्य Government की नीति को भी दोहराया.

राज्य की राजधानी में 23 जुलाई से 25 अगस्त तक लगने वाले ओणम खादी मेले में खादी उत्पादों पर 30 प्रतिशत तक की Governmentी छूट मिलेगी.

Governmentी, अर्ध-Governmentी और बैंक कर्मचारी खरीदारी के लिए 1 लाख रुपए तक की क्रेडिट सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share