बक्सर यौन शोषण मामले पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले- सभी स्कूलों के लिए बनेगी एसओपी

Patna, 4 सितंबर . बिहार के बक्सर में सामने आए छात्राओं के कथित यौन शोषण के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सख्त कार्रवाई का दावा किया है. उन्होंने कहा कि घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है. विभाग ने आरोपी शिक्षकों को निलंबित करने के साथ उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव मांगा है. इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

मिथिलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने बक्सर के जिलाधिकारी और Police अधीक्षक से बातचीत कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. आरोपी शिक्षकों को निलंबित किया गया है और बर्खास्तगी की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव मांगा गया है. उन्होंने Police को आरोपियों की गिरफ्तारी, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की दिशा में काम करने को कहा है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बक्सर के डीएम से दोबारा हुई बातचीत में यह जानकारी मिली कि स्कूल के हेडमास्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है. हेडमास्टर सहित संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई होगी. यदि जांच में किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

स्कूलों में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग ने सभी अधिकारियों को बुलाकर इस विषय पर निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी तैयार करने को कहा है, जिसे राज्य के सभी विद्यालयों में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Government स्कूलों में सुरक्षित और मर्यादित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है.

शिक्षक दिवस की तैयारियों को लेकर तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग हर वर्ष उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करता है. इस बार राज्य के सभी जिलों से एक-एक योग्य शिक्षक का सम्मान किया जाएगा. हालांकि, बक्सर के शिक्षक को लेकर फिलहाल कार्यक्रम रोका गया है. मंत्री ने बताया कि राज्य के करीब 5.80 लाख शिक्षकों तक ई-शिक्षाकोष के माध्यम से उनका संदेश पहुंचाया जा रहा है. शिक्षकों को भौतिक रूप से भी पत्र उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि Government आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय शिक्षा पद्धति और गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को जोड़ने पर काम कर रही है. विद्यालयों में मर्यादापूर्ण व्यवहार और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है.

शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग शिक्षक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहा है. इसी क्रम में उन्होंने गूगल के साथ समझौते की बात कही. तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए गूगल के साथ एमओयू किए जाने की तैयारी है.

बिहार के छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी के बयान पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार Government राज्य के छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है. उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार के छात्रों को उनके समर्थन की आवश्यकता नहीं है और Government स्वयं उनके हितों के लिए काम कर रही है.

बिहार में बाढ़ की स्थिति और तेजस्वी यादव द्वारा Government पर संवेदनहीनता के आरोपों पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नेपाल से बाढ़ या किसी बड़ी आपदा की सूचना मिलने पर Chief Minister रातभर स्थिति की निगरानी करते हैं और पूरी Government सक्रिय रहती है. नदियों के किनारे लगातार निगरानी की जा रही है और संभावित संकट से निपटने के लिए फरक्का बैराज के गेट खुलवाने की कार्रवाई भी की गई. Chief Minister सम्राट चौधरी ने इस दिशा में त्वरित कदम उठाया.

तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि Government के अच्छे कामों की प्रशंसा करना संभव न हो तो कम से कम बेवजह आरोप नहीं लगाने चाहिए. Government बिहार के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम कर रही है और समृद्ध बिहार बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है.

पीएसके

Leave a Comment