
New Delhi, 8 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को Gujarat और Maharashtra का दौरा करेंगे और दोनों राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.
दोपहर में Prime Minister वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे.
शाम करीब 5:45 बजे Prime Minister Mumbai में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित भी करेंगे.
वडोदरा में, Prime Minister पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो 326 किलोमीटर लंबे हैं और 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए गए हैं. इनमें न्यू सानंद (उत्तर)-न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-न्यू जेएनपीटी खंड शामिल हैं.
अधिकारियों ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) की सीधी कनेक्टिविटी से आयात-निर्यात कार्गो की आवाजाही तेज होगी, औद्योगिक केंद्रों और बंदरगाहों के बीच संपर्क मजबूत होगा, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और Mumbai के रेलवे नेटवर्क पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.
अधिकारियों ने कहा, “इन खंडों के चालू होने के साथ ही, समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) नेटवर्क अपनी पूरी लंबाई में पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा. समर्पित माल ढुलाई अवसंरचना बहुआयामी कनेक्टिविटी में सुधार, पारगमन समय में कमी और विभिन्न क्षेत्रों में माल की सुगम आवाजाही को सुविधाजनक बनाकर देश के लॉजिस्टिक्स पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करेगी.”
Prime Minister Mumbai के न्यू सानंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों की सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अतिरिक्त, वे टांडा रोड और वडोदरा (प्रताप नगर) के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
Prime Minister मोदी छोटा उदेपुर-धार परियोजना के अंतर्गत विकसित की गई जोबट-टांडा रोड नई रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह नई रेल लाइन अलीराजपुर के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी.
वे 329 किलोमीटर लंबी और 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी लाइन, मियागम करजन-चोरंडा-मलसर गेज रूपांतरण और विश्वमित्री-दभोई दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं.
अधिकारियों ने कहा, “इन परियोजनाओं से यात्री और माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि होगी, भीड़भाड़ कम होगी और Gujarat और Madhya Pradesh के बीच संपर्क मजबूत होगा.”
Prime Minister लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इनमें एनएच-48 के कामरेज-चलथान खंड का छह लेन का निर्माण, एनएच-48 के वडोदरा-सूरत खंड पर तापी और नर्मदा नदियों पर बने प्रमुख पुलों सहित अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण, और एनएच-53 पर अभवा, मिंधोला और खजोद जंक्शनों पर ग्रेड सेपरेटेड संरचनाओं का निर्माण शामिल है.
वे Gujarat Government की लगभग 2,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन भी करेंगे. जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण रिंग रोड चरण, कडाना बांध पर 110 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना, वडोदरा नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण आदि शामिल हैं.
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें Prime Minister आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आवास परियोजनाएं और पूर्वी वडोदरा के 11 गांवों के लिए जल आपूर्ति परियोजना शामिल हैं.
Mumbai में Prime Minister ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जो विश्व के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक है.
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण Tuesday (8 सितंबर) से Friday (11 सितंबर) तक आयोजित किया जा रहा है.
2020 से, जीएफएफ एक अंतरराष्ट्रीय विचार नेतृत्व मंच के रूप में उभरा है जो वित्त के भविष्य को आकार देने पर विचार-विमर्श करने के लिए नीति निर्माताओं, नियामकों, केंद्रीय बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य वैश्विक हितधारकों को एक साथ लाता है.
जीएफएफ 2026 का विषय है ‘प्रभाव डालने की क्षमताः एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, कनेक्टेड, वैश्विक प्रणालियाँ’.
अधिकारियों ने कहा कि जीएफएफ 2026 को नीति, विनियमन, प्रौद्योगिकी, पूंजी और उद्योग के लिए एक साझा मंच के रूप में अभिसरण बिंदु के रूप में डिजाइन किया गया है.
अधिकारियों ने कहा, “इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन में India के नेतृत्व को और मजबूत करना और संभावनाओं से वास्तविक प्रभाव की ओर बढ़ना है. चर्चा इस बात पर केंद्रित होगी कि एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियां किस प्रकार वैश्विक स्तर पर नागरिकों, उद्यमों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए विश्वसनीय, समावेशी और मापने योग्य परिणाम उत्पन्न कर सकती हैं.”
–
एसएके/एएस