गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर भीषण हादसा : ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 11 गंभीर घायल

गोंदिया, 8 सितंबर . Maharashtra के गोंदिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग Madhya Pradesh के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं. ये सभी मजदूर काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे. इसी दौरान Monday और Tuesday की मध्य रात्रि में नागरा परिसर में ये हादसा हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और ग्रामीण Police ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तुरंत गोंदिया के Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. Police ने परिजनों को सूचना दे दी है.

इसके पहले Maharashtra के सतारा में अगस्त महीने में इसी तरह भीषण हादसा हुआ था. मावल तालुका के कामशेत, तालेगांव दाभाड़े और आस-पास के इलाकों के छह युवक एक कार में जा रहे थे. इसी दौरान शिरवल की सीमा में पुणे-Bengaluru हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे.

मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (उम्र 19, निवासी तलेगांव दाभाड़े), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (उम्र 19, निवासी कामशेत), आदित्य बालासाहेब गरुड़ (उम्र 19, निवासी तकवे, ताल. मावल) और निखिल बालू राउत (उम्र 20, निवासी कामशेत) के रूप में हुई थी. वहीं, दीक्षित दयानंद पुजारी (उम्र 20, निवासी कामशेत) और मयूर हनुमंत शिंदे (उम्र 20, निवासी बाउर, कामशेत) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

ओपी/एएस

Leave a Comment