Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद

Mumbai , 15 अक्टूबर . Actor गुरमीत चौधरी आागामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे. Thursday को Actor ने social media पर भस्म आरती के अपने दिव्य अनुभव को शेयर किया और बताया कि यह उनके लिए शब्दों से परे एक आशीर्वाद जैसा था.

Actor ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह मंदिर के बाहर पत्नी देबीना बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं. Actor ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “काफी लंबे समय से हम जिस चीज का अनुभव करना चाहते थे, आखिरकार वो सपना पूरा हुआ. उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य भस्म आरती देखना सच में कुछ अलग ही अनुभव था. बहुत शक्तिशाली, गहरा आध्यात्मिक. शब्दों से परे एक आशीर्वाद. हर हर महादेव.”

दरअसल, Actor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन के सिलसिले में Actress ईशा मालवीय और फिल्म की टीम के साथ Madhya Pradesh गए थे. Actor ने social media के जरिए इस बात की जानकारी भी दी थी कि वे अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत इंदौर से कर रहे हैं.

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ ‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय इस फिल्म से अपना Bollywood डेब्यू (पहला कदम) कर रही हैं. यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के साथ-साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव, धोखे और एक्शन के कई रंग देखने को मिलेंगे.

फिल्म की कहानी को और प्रभावी बनाने के लिए इसके संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है. एल्बम में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुना हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा समेत कई कलाकारों ने योगदान दिया है.

आरती एस और देबीना बनर्जी निर्मित इस फिल्म के सह-निर्माता रोमांच मेहता और अमन रियास्ती हैं. आशीष पांडा के निर्देशन में बनी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

–

एनएस/पीएम

Share