Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
खेल

वसीम जाफर ने चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन, चयनित होने पर चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं

वसीम जाफर ने चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन, चयनित होने पर चयन समिति के प्रमुख बन सकते हैं

New Delhi, 17 अक्टूबर . अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में चयनकर्ता का एक पद खाली है. बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे हैं. भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन किया है.

वसीम जाफर ने खुद सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए पश्चिम क्षेत्र से अपने आवेदन की पुष्टि की है.

चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई ने जो शर्तें रखी हैं, उनके मुताबिक आवेदक को कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव होना चाहिए. वहीं, मुख्य चयनकर्ता वह बनता है, जो सभी चयनकर्ताओं के बीच India के लिए सर्वाधिक टेस्ट खेलने का अनुभव रखता है.

वसीम जाफर का चयन अगर चयनकर्ता के रूप में होता है, तो वे मुख्य चयनकर्ता भी बन सकते हैं. जाफर के पास चयन समिति में पहले से मौजूद प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास, रुद्र प्रताप सिंह और अजय रात्रा से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव है.

मौजूदा चयन समिति में सर्वाधिक टेस्ट खेलने का अनुभव प्रज्ञान ओझा के पास है. प्रज्ञान ने India के लिए 24 टेस्ट खेले हैं और इसी वजह से उन्हें अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है. अगर अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) जाफर को चुनती है, तो जाफर चयन समिति के मुखिया हो सकते हैं.

48 साल के वसीम जाफर ने 2000 से 2008 के बीच भारतीय टीम के लिए 31 टेस्ट मैच खेले और पांच शतकों की बदौलत 1,944 रन बनाए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज और Pakistan के खिलाफ उनका दोहरा शतक भी शामिल है. इसके अलावा, वह 2 वनडे भी खेल चुके हैं.

जाफर घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं. Mumbai के लिए अधिकांश घरेलू क्रिकेट खेलने वाले जाफर ने कुछ समय विदर्भ के साथ भी खेला है. वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने रणजी में सर्वाधिक शतक भी लगाए हैं. 260 प्रथम श्रेणी मैचों में जाफर ने 50 से अधिक की औसत से 19,410 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 57 शतक निकले.

–

पीएके

Share