Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

2017 से पहले माफिया-अपराधी थे रक्तबीज, डबल इंजन सरकार ने आसुरी शक्तियों का किया दमन: सीएम योगी

2017 से पहले माफिया अपराधी थे रक्तबीज, डबल इंजन सरकार ने आसुरी शक्तियों का किया दमन: सीएम योगी

2017 से पहले माफिया-अपराधी थे रक्तबीज, डबल इंजन Government ने आसुरी शक्तियों का किया दमन: सीएम योगी

Lucknow, 17 अक्टूबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की पावन महासप्तमी के अवसर पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली मां कालरात्रि का दिव्य स्वरूप हमें संदेश देता है कि अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति और निर्भय समाज की स्थापना का आधार है.

Chief Minister योगी ने Saturday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में रक्तबीज रूपी माफिया, दंगाइयों और अपराधियों के आतंक से उत्पन्न भय और अराजकता के अंधकार व वातावरण ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व स्वावलंबन की राह में गंभीर बाधाएं खड़ी कर दी थीं. विगत 9.5 वर्षों में डबल इंजन Government की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने इन आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में कानून का राज और भयमुक्त वातावरण की स्थापना की है.”

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति, इंटीग्रेटेड 1090 हेल्पलाइन, महिला बीट Policeिंग और सेफ सिटी परियोजना जैसी पहलों ने बहन-बेटियों के लिए घर की चौखट से लेकर सड़क, शिक्षण संस्थानों व कार्यस्थलों तक एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है. Police रिस्पॉन्स टाइम का वर्ष 2016 के 65 मिनट से घटकर मात्र 5 मिनट रह जाना, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की तत्परता और महिला सुरक्षा के प्रति Government की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि सुरक्षा के इसी विश्वास से प्रेरित होकर आज महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर कार्य कर रही हैं.

Chief Minister ने यह भी कहा कि महिला श्रम बल भागीदारी का 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की नारी शक्ति, अर्थशक्ति बनकर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “कृषि, उद्योग, सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा दी है. यही भागीदारी उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय में हुई तीन गुनी वृद्धि की यात्रा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.”

–

डीसीएच/

Share