Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

फारस की खाड़ी में 12 कमर्शियल जहाजों पर 163 भारतीय नाविक सवार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

फारस की खाड़ी में 12 कमर्शियल जहाजों पर 163 भारतीय नाविक सवार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

New Delhi, 29 सितंबर . India के विदेश मंत्रालय ने Tuesday को कहा कि वर्तमान में फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम से गुजरने वाले 12 वाणिज्यिक जहाजों पर 163 भारतीय नाविक सवार हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में द्वि-साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “इस समय, हमारे पास फारस की खाड़ी में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में, छह भारत-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज हैं. हमारे पास छह विदेशी-ध्वज वाले जहाज भी हैं जो India के लिए माल ला रहे हैं. इन जहाजों पर हमारे लगभग 163 भारतीय नाविक सवार हैं.”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा हमारे पास 4,500 से अधिक भारतीय नाविक भी हैं जो विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर सवार हैं जो इस क्षेत्र में चल रहे हैं. जहाजरानी मंत्रालय इन जहाजों की आवाजाही पर लगातार नजर रख रहा है और इन सभी नाविकों की भलाई देख रहा है और जब भी जरूरत होती है, हमारे दूतावासों और अन्य हितधारकों के माध्यम से वे उनकी भलाई और कल्याण के लिए जरूरी कदम उठाते हैं. हमारी तरफ से हम विदेशों में हमारे समुद्री समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

पश्चिम एशिया संघर्ष की शुरुआत से ही India ने नाविकों को निशाना बनाने वाले हमलों और हिंसा के कृत्यों और होर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से मुक्त और सुरक्षित नेविगेशन को बाधित करने की कड़ी निंदा की है. साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के हित में संवाद और कूटनीति की ओर लौटने की बात दोहराई है.

25 सितंबर को न्यूयॉर्क में ‘शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा पर मित्र समूह’ (जीओएफ ऑन एस4) की उद्घाटन बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस बात पर प्रकाश डाला था कि भारत, नाविकों के एक प्रमुख स्रोत के रूप में और लाइबेरिया, सबसे बड़े शिपिंग रजिस्ट्री के रूप में, शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा को उजागर करने के लिए एक साथ आए हैं.

एस जयशंकर ने बैठक में अपने संबोधन में कहा था, “सिर्फ दो दिन पहले, ओमान की खाड़ी में एंटीगुआ और बारबुडा के ध्वज वाले बल्क कैरियर एमवी सीएपीई डीएओ पर हमला किया गया था. एक भारतीय नाविक की जान चली गई. उससे दस दिन पहले, पनामा के ध्वज वाला तेल टैंकर ईएल जीएआईए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय निशाना बना था. उस घटना के बाद एक भारतीय चालक दल का सदस्य लापता हो गया. अफसोस की बात है कि ये अब असाधारण घटनाएं नहीं रहीं. पिछले कुछ महीनों में खाड़ी, लाल सागर और उसके आसपास के क्षेत्रों में वाणिज्यिक शिपिंग और नाविकों पर बार-बार हमले हुए हैं.”

उन्होंने कहा था, “काला सागर में भी ऐसी अस्वीकार्य कार्रवाइयां हो रही हैं. एमवी ओएमओआरएफआई को 18 जुलाई को रूसी क्षेत्रीय जल में निशाना बनाया गया था और इसके चीफ ऑफिसर, एक भारतीय नागरिक, की मौत हो गई थी. अगले दिन, एमवी गोल्डन लीयो पर ओडेसा से निकलने के बाद हमला किया गया और चार भारतीय नाविकों की जान चली गई थी.”

बैठक के दौरान, India ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया था कि वह न केवल काला सागर से लेकर लाल सागर और खाड़ी तक वाणिज्यिक और नागरिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के खतरनाक रुझान को उजागर करे, बल्कि एकजुट होकर ऐसी घटनाओं को रोके जो चिंता का बढ़ता कारण बन गई हैं.

–

केके/वीसी

Share