Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात, घायल अभिनेता के हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां

फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात, घायल Actor के हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां

Mumbai , 19 अक्टूबर . Maharashtra की राजधानी Mumbai में Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है. टाइगर इस हमले में घायल हो गए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि वे सुरक्षित हैं. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस सहित दो लोग भी घायल हुए हैं.

फायरिंग की घटना के बाद Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. सामने आई तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ, एकनाथ शिंदे के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनकी छाती पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि बाएं हाथ पर भी चोट के कारण पट्टी लगी हुई नजर आ रही है.

उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने से बातचीत में कहा, “टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर है. वीडियो देखने पर पता चला कि करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया. भगवान की कृपा से टाइगर श्रॉफ बच गए, जो कि बहुत बड़ी राहत की बात है. हालांकि, इस तरह की हरकत की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. मैंने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार से बात की है. उनके ड्राइवर के दाहिने हाथ में चोट आई है. टाइगर का परिवार, खासकर उनकी मां इस घटना को लेकर बहुत चिंतित हैं और सोच रहे हैं कि आखिर किसी ने उन पर हमला क्यों किया, जबकि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है.”

Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लिए जाने की खबर सामने आई है. इस पर उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा, “चाहे इसमें कोई भी गैंग शामिल हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह Mumbai है. वे यहां फिर से गैंगवार को जिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन Police और Government उनकी मनमानी या उनकी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी. Chief Minister और हम सभी ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. मेरी सभी सेलिब्रिटीज से अपील है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई कॉल आती है, तो वे तुरंत Police को सूचित करें.”

उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने इस मामले को लेकर Police कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की है. Mumbai Police कमिश्नर ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं. गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा और गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा.”

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें Mumbai में हुई गोलीबारी के दौरान Actor टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया. राज्य भर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं और हालात ऐसे हैं कि अपराधियों को अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है. गनीमत रही कि इस घटना में Actor को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन पता चला है कि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं. दिन-दहाड़े, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अपराधी तलवारें लहरा रहे हैं और गोलियां चला रहे हैं. Maharashtra में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. नतीजतन, आम नागरिक डर के साये में जी रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. मैं गृह मंत्री से आग्रह करती हूं कि वे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुरंत समीक्षा करें और जनता को आश्वस्त करने के लिए उचित कदम उठाएं.”

‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है. एसोसिएशन ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज टाइगर श्रॉफ हैं. अगला कौन होगा? जब Mumbai के बीचों-बीच एक सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं है, तो एक आम Mumbai कर खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है?”

बता दें कि यह घटना Sunday शाम को हुई, जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं. Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी Police कमिश्नर को इस मामले की तुरंत जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर Mumbai के नानावटी अस्पताल में भर्ती है. वहीं, फायरिंग मामले में घायल एक अन्य व्यक्ति उमेश चव्हाण को कूपर अस्पताल से केईएम अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अधिकारियों ने उन्हें केईएम अस्पताल भेज दिया है.

–

एमएस/एएस

Share