Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

फर्जी केवाईसी अपडेट के नाम पर 50 से अधिक लोगों से ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

फर्जी केवाईसी अपडेट के नाम पर 50 से अधिक लोगों से ठगी, आरोपी Jharkhand से गिरफ्तार

New Delhi, 25 अक्टूबर . दिल्ली Police ने Jharkhand से संचालित एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और बैंक अधिकारी बनकर फर्जी क्रेडिट कार्ड लेनदेन के जरिए 50 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक बी.टेक स्नातक भी शामिल है. अधिकारियों ने Sunday को यह जानकारी दी.

आरोपियों की पहचान आफताब अंसारी (24) और अब्दुल मजीद (23) के रूप में हुई है. शाहदरा जिले के साइबर Police स्टेशन ने चार दिन के अभियान के बाद Jharkhand के धनबाद जिले में दोनों को गिरफ्तार किया. Police ने तीन मोबाइल बरामद किए हैं जिनमें वॉट्सऐप चैट और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य डिजिटल सबूत मौजूद हैं.

Police के मुताबिक, यह जांच तरनजीत सिंह की शिकायत के बाद शुरू हुई, जिन्होंने आरोप लगाया कि एचडीएफसी बैंक के अधिकारी बनकर अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे फोन और वॉट्सऐप पर संपर्क किया और दावा किया कि वे उनके क्रेडिट कार्ड के ग्राहक पहचान (केवाईसी) विवरण को अपडेट करने में उनकी मदद कर सकते हैं. शिकायतकर्ता को बाद में अपने क्रेडिट कार्ड पर अनधिकृत लेनदेन का पता चला.

Police ने धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में एक डिलीवरी पते पर 1,39,999 रुपए मूल्य का सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फोन ट्रैक किया, जिसे विवादित क्रेडिट कार्ड लेनदेन का उपयोग करके जियोमार्ट पर खरीदा गया था.

टीम ने चार दिनों तक निगरानी और फील्ड सत्यापन करने के बाद एक डिलीवरी एजेंट की सहायता से जाल बिछाया. Police ने संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्थान पर एक नकली मोबाइल फोन की डिलीवरी की व्यवस्था की. अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी डिलीवरी लेने पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

ऑपरेशन के दौरान अंसारी से दो और माजिद से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. बताया जाता है कि इन डिवाइसों में वॉट्सऐप बातचीत और जांच से संबंधित अन्य डिजिटल सामग्री मौजूद थी.

Police के मुताबिक, आरोपियों और उनके साथियों ने पीड़ितों को लुभाने के लिए फेसबुक सहित social media प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड के केवाईसी अपडेट में सहायता का विज्ञापन किया. इच्छुक लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए कहा गया, जिसके माध्यम से उनकी व्यक्तिगत और संपर्क जानकारी एकत्र की गई.

ज्यादातर 50 वर्ष से अधिक आयु के भोले-भाले व्यक्तियों को इन धोखेबाजों ने निशाना बनाया, जिन्होंने बैंक अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के माध्यम से केवाईसी सत्यापन में सहायता का वादा किया.

इन वीडियो कॉल में पीड़ितों से इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन पूरा करने के बहाने कैमरे पर अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी, जिसमें कार्ड नंबर और सीवीवी शामिल थे, दिखाने और अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन साझा करने के लिए कहा गया. Police को संदेह है कि इससे आरोपियों को पीड़ितों के उपकरणों पर प्राप्त वन टाइम पासवर्ड तक पहुंच प्राप्त करने और अनधिकृत ऑनलाइन लेनदेन करने में मदद मिली.

धोखाधड़ी करने वालों ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग करके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से महंगे मोबाइल फोन खरीदे. पकड़े जाने से बचने के लिए उपकरणों को Jharkhand और पश्चिम बंगाल के उन स्थानों पर पहुंचाया गया, जो आरोपियों के गृह जिले से दूर थे.

Police ने बताया कि बाद में इन फोनों को स्थानीय बाजारों में अपेक्षाकृत कम कीमतों पर बेच दिया गया. चूंकि उपकरण सीलबंद थे और उनके साथ खरीद का बिल भी था, इसलिए वे वैध प्रतीत हुए.

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लगभग 50 लोगों को इसी तरह ठगा गया है. Police पीड़ितों की संख्या और अपराध में शामिल लोगों की कुल संख्या की पुष्टि कर रही है, क्योंकि यह माना जा रहा है कि इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली Police ने जनता को सलाह दी है कि वे फोन या वीडियो कॉल पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, ओटीपी या पिन साझा न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ मोबाइल स्क्रीन साझा करें.

–

एएसएच/वीसी

Share