प्रिंस नरूला को आज भी याद है पुराना ‘रोडीज’, बोले- ‘हमारे दौर के टास्क में बिजली के झटकों से नाखून तक निकल जाते थे’

Mumbai , 7 सितंबर . प्रिंस नरूला आज ‘रोडीज’ में गैंग लीडर की कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही उनसे पुराने और नए ‘रोडीज’ में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता है, उनका मन सीधे अपने कंटेस्टेंट वाले दिनों में चला जाता है.

प्रिंस का कहना है, ”उस दौर में ‘रफ एंड रॉ’ वाले टास्क होते थे. आज भी शो में चुनौतियां खतरनाक होती हैं, लेकिन Governmentी दिशा-निर्देशों की वजह से अब पहले जैसे जोखिम भरे टास्क नहीं कराए जा सकते.”

से बातचीत में प्रिंस ने कहा, ”मुझे ‘रोडीज’ ज्यादा पसंद है, जिसमें मैं खुद एक कंटेस्टेंट बनकर आया था. तब टास्क काफी ‘रफ एंड रॉ’ हुआ करते थे. आज भी शो में टास्क खतरनाक होते हैं, लेकिन पहले की तरह कंटेस्टेंट्स को हर तरह के जोखिम में नहीं डाला जा सकता. अब Government की तरफ से कुछ साफ दिशा-निर्देश हैं, जिनका पालन करना जरूरी है. इसलिए टास्क बनाते समय पहले की तुलना में ज्यादा सावधानी रखनी पड़ती है.”

उन्होंने कहा, ”आज के टास्क भी आसान नहीं हैं और उनमें खतरा होता है, लेकिन वे उस लेवल तक नहीं जाते, जिस लेवल पर मेरे दिनों में जाया करते थे.”

प्रिंस ने बताया, ”मेरे समय में बिजली से जुड़े टास्क इतने मुश्किल होते थे कि झटकों से हाथों और नाखूनों तक पर असर पड़ता था. आज के समय में उस तरह बिजली का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. अब टास्क को रोमांचक जरूर बनाया जाता है, लेकिन कंटेस्टेंट की सुरक्षा को नजरअंदाज करके नहीं.”

उन्होंने कहा, ”’रोडीज’ का मजा सिर्फ इस बात में नहीं है कि कोई टास्क कितना खतरनाक है. इस शो की सबसे बड़ी खासियत है कि यह कंटेस्टेंट्स को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से बाहर निकाल देता है. कोई व्यक्ति जिम में घंटों पसीना बहाकर खुद को बहुत फिट समझता है, लेकिन जब उसे अलग माहौल में, लगातार दबाव के बीच और मुश्किल हालात में खड़ा कर दिया जाता है, तब पता चलता है कि उसके अंदर सच में कितनी ताकत है.”

प्रिंस ने कहा, ”यह दबाव ‘रोडीज’ में पहले भी था और आज भी है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब शो का खेल मुश्किल हो गया है. कंटेस्टेंट्स को सिर्फ टास्क नहीं करने होते, बल्कि अलग-अलग गैंग लीडर्स, उनकी रणनीतियों और फैसलों के बीच भी खुद को संभालना पड़ता है. किसकी बात सुननी है, किसके साथ जाना है और कब अपने लिए स्टैंड लेना है, ये सारी चीजें भी गेम का हिस्सा हैं.”

प्रिंस नरूला साल 2015 में ‘एमटीवी रोडीज एक्स2’ में कंटेस्टेंट बनकर आए थे और जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला 8’ में हिस्सा लिया और वहां भी ट्रॉफी अपने नाम की. फिर प्रिंस ‘बिग बॉस 9’ में पहुंचे और वहां भी जीत हासिल कर ली.

पीके/एबीएम

Leave a Comment