छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में हजारों करोड़ के राजस्व की हुई थी चोरीः श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर, 7 सितंबर . छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. असम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को सुलझाने के लिए भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई है. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के Government में हजारों करोड़ के राजस्व की चोरी हुई थी.

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ पर श्याम बिहारी ने कहा, “राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनने का प्रयास न करें क्योंकि छात्र उन्हीं से जुड़ते हैं, जिनकी सामने अपनी बात रख सकते हैं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में लगातार छात्रों के हित में कार्य हो रहे हैं. Prime Minister ने परीक्षा प्रणाली पर कठोर नियम बनाया है.”

एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ कहने से पहले अपनी Government के कारनामों के बारे में याद कर लेना चाहिए. कांग्रेस के शासन में एक ही दुकान में दो ट्रक शराब आता था. इसमें एक ट्रक ‘एक नंबर’ (असली) और दूसरा ‘दो नंबर'(नकली) का होता था. हजारों करोड़ रुपये की धांधली कांग्रेस Government में हुई. छत्तीसगढ़ में अब अवैध रूप से भी शराब नहीं बनाई जा रही है.”

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,”आजादी के बाद से कांग्रेस के नेता दलितों, आदिवसियों और पिछड़ों का हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं. हकीकत यह है कि कांग्रेस ने न कभी दलितों के लिए कोई कार्ययोजना बनाई और न ही कार्य किया. आज Prime Minister मोदी के नेतृत्व में दलितों को Prime Minister आवास, निशुल्क इलाज हो रहा है. अनुसूचित जनजति के लोगों के घरों तक सड़कें पहुंच रही हैं. कांग्रेस सिर्फ दलितों,आदिवसियों और पिछड़ों का वोट लेने के लिए अब गतिविधियां कर रही है.”

उन्होंने Monday को एक्स पर पोस्ट में कहा, “रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे नागरिकों ने भेंट कर अपनी समस्याओं,सुझावों एवं मांगों से अवगत कराया. इस दौरान सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए. जनता की हर समस्या का समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है. “

ओपी/पीएम

Leave a Comment