
New Delhi, 20 सितंबर . कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बताते हुए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे छात्रों का उत्साह बढ़ रहा है, भाजपा का दीया मद्धम पड़ रहा है.
शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं. जिस तरह इंदौर के कार्यक्रम में छात्रों का हुजूम उमड़ रहा था और उससे भी बड़ी बात, जो उत्साह दिख रहा था, भाजपा का दीया मद्धम पड़ रहा है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता पर बधाई.”
भाजपा के इन आरोपों पर कि Prime Minister की मां का अपमान किया गया है, प्रमोद तिवारी ने कहा, “ये लोग (भाजपा नेता) पागल हो गए हैं. ‘छात्रों की गूंज’ की सफलता देखकर दिमाग चल गया है. शिक्षा मंत्री (प्रल्हाद जोशी) अशिक्षित जैसी बातें कर रहे हैं. मैं चुनौती देता हूं कि Prime Minister जी की मां का जिक्र कहां है? कहां महिलाओं के सम्मान के खिलाफ कुछ कहा? मैं राहुल गांधी के एक-एक शब्द की चुनौती देता हूं.”
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “राहुल गांधी की मां का अपमान Gujarat के Chief Minister रहते हुए Narendra Modi ने किया था. उन्होंने शशि थरूर के बारे में टिप्पणी की थी. रेणुका चौधरी की एक ‘खलनायक’ से तुलना की गई थी. अगर मुझसे बात करने चाहे तो मैं ऐसे 10 मामले गिना सकता हूं. इसलिए Prime Minister अपनी भाषा संभालें. राहुल गांधी सबसे संभलकर और आचरण वाले एक नेता हैं.”
इससे पहले, प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों के साथ बातचीत का इस्तेमाल करके पीएम Narendra Modi की दिवंगत मां का मजाक उड़ाया और उनका अपमान किया. उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम बुनियादी मानवीय संवेदना और Political संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है.
–
डीसीएच/