राहुल गांधी के मंच पर मां का मजाक, महिलाओं का अपमान: कृष्णा हेगड़े

Mumbai , 20 सितंबर . शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हुए विवाद, डूसू चुनाव और Mumbai में हुए हादसों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम में Prime Minister की मां के अपमान पर कड़ी आपत्ति जताई.

Mumbai में कृष्णा हेगड़े ने से बात करते हुए कहा, “यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम में खुद यूथ कांग्रेस से जुड़े एक कॉमेडियन ने एक सम्मानित मां का मजाक उड़ाया. यह बहुत गलत बात है. मां चाहे किसी की भी हो, उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. Prime Minister Narendra Modi ने एक रैली में जो किया, जिसमें उन्होंने एक बहुत बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने की बात कही, जैसा कि सबने देखा, उससे पता चलता है कि Prime Minister बुजुर्गों का कितना सम्मान करते हैं. यह उनके प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “इस घटना को मजाक बनाकर राहुल गांधी के स्टेज पर एक कॉमेडियन ने मजाक उड़ाने का काम किया. यह सभी महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान है. राहुल गांधी के कार्यक्रम में थोड़ी संवेदनशीलता होनी चाहिए. अगर कॉमेडियन बुजुर्गों की इज्जत नहीं कर सकता तो उसे नहीं बुलाना चाहिए.”

चुनाव और जेन-जी पर पूछे गए सवाल पर हेगड़े ने कहा, “डूसू में पहले भी कांग्रेस की जीत कम होती थी, और आज भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बहुत से लोगों ने आरोप लगाया है कि जमा किया हुआ आयोजन था. हमने देखा है कि छात्रों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. ऐसे में जेन-जी राहुल गांधी के साथ नहीं है.”

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस की हार से साफ है कि युवा पीढ़ी कांग्रेस के साथ नहीं है और राहुल गांधी के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाई जा रही है.

वहीं, Mumbai में हुए दो अलग-अलग हादसों पर शिवसेना प्रवक्ता ने दुख जताया. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है और Police दोनों घटनाओं की जांच कर रही है. कालाचौकी में गणपति उत्सव के पास बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची और 33 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि 12 साल की बच्ची की हालत गंभीर है. कोस्टल रोड पर बीएमडब्ल्यू दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. गणपति उत्सव के दौरान हुई ये दोनों घटनाएं बहुत दुखद हैं. Police पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में जो भी रिपोर्ट सामने आएगी, उसका खुलासा किया जाएगा.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment