Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने ओणम की दी शुभकामनाएं

Prime Minister मोदी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने ओणम की दी शुभकामनाएं

New Delhi, 26 अगस्त . केरल के सबसे लोकप्रिय और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण त्योहार ओणम की Prime Minister Narendra Modi समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह एक शानदार त्योहार है, जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव के महापर्व ‘ओणम’ की अन्नदाता साथियों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार करे तथा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव को और सुदृढ़ बनाए, यही मंगलकामना है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “ओणम के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. समृद्धि और एकजुटता का यह त्योहार हर घर में शांति, खुशहाली और खुशियाँ लाए. दिल्ली और देश भर के सभी लोगों को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक ओणम पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “खुशहाली, सौहार्द और समृद्ध परंपराओं के पावन पर्व ‘ओणम’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. फूलों की रंगोली और उत्सव के इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रार्थना है कि यह त्योहार आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार सफलता और खुशहाली लेकर आए.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को अन्नदाता किसानों की समृद्धि एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के पावन पर्व ‘ओणम’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह मंगलमय पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, भगवान श्री हरि से यही प्रार्थना है.”

बता दें कि ओणम त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है. इस साल ओणम पर्व की शुरुआत 16 अगस्त से हुई थी, जिसका आज यानी 26 अगस्त को आखिरी दिन है.

–

ओपी/एएस

Share