प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

New Delhi, 8 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही, पीएम मोदी ने Chief Minister रेड्डी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
Prime Minister Narendra Modi ने Sunday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी गारू को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं.”
इसके बाद, Chief Minister रेवंत रेड्डी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं के लिए Prime Minister मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि आपके इस स्नेहपूर्ण भाव और विचारशील शब्दों के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं.
सीएम रेवंत रेड्डी ने Prime Minister मोदी की ओर से भेजे गए पत्र को भी शेयर किया. इसमें पीएम मोदी ने लिखा, “8 नवंबर को आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “अमृत काल के इस दौर में, जब India विकास, समृद्धि और समावेशिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, मुझे विश्वास है कि आपके निरंतर प्रयास राज्य और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे. एक बार फिर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.”
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “तेलंगाना के Chief Minister श्री रेवंत रेड्डी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और लगातार संतुष्टि लाए. आपके आने वाले साल और भी खुशहाल हों.”
टीडीपी नेता लोकेश नारा ने लिखा, “तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करता हूं. आप जनसेवा के क्षेत्र में इसी तरह लंबे समय तक अपना योगदान देते रहें.”
–
डीसीएच/


