Skip to content
Sunday, 8 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

अंडर-19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

अंडर 19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

अंडर-19 एशिया कप: India ने Pakistan के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी

अल अमरात, 8 नवंबर . एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने Pakistan के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड ग्राउंड भारतीय टीम का इरादा Pakistan के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने का होगा.

India और Pakistan के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं, चाहे वो किसी भी स्तर के हों. दीपावली के अवसर पर हो रहे इस मुकाबले के भी रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. इस मैच में भी India की बल्लेबाजी और Pakistan की गेंदबाजी के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है.

दोनों टीमें 30 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें India ने 17 जीते हैं, Pakistan ने 12 जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है. 2021 के बाद से, India 6 मैचों में दो बार जीता है, इसलिए इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत हासिल करने और फैंस को रोमांचित करने के इरादे से उतरेगी.

India और Pakistan दोनों ही टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं. भारतीय टीम ने अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था और 10 विकेट से जीत हासिल की थी. भारतीय टीम का यह दूसरा मैच है. Pakistan ने भी टूर्नामेंट का अपना मैच यूएई के खिलाफ खेला था और 9 विकेट से जीता था. India के खिलाफ मुकाबला भी Pakistan का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला है.

वहीं, ग्रुप बी की 4 टीमें अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मलेशिया हैं. ग्रुप बी में अफगानिस्तान 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है. श्रीलंका 2 मैचों में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. बांग्लादेश 2 मैचों में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है और मलेशिया 2 मैचों में बिना कोई जीत के चौथे स्थान पर है.

टूर्नामेंट 5 नवंबर से 14 नवंबर तक खेला जाना है. इसके अंतर्गत कुल 15 मुकाबले खेले जाने हैं. टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है.

–

पीएके

Share