पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने दी शुभकामनाएं की बधाई, कहा- ‘प्रकाश का पर्व सभी के जीवन में लाए शांति और समृद्धि’

इस्लामाबाद, 8 नवंबर . Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने Sunday को Pakistan और दुनिया भर के लोगों दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए.
Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Pakistan और दुनिया भर में दिवाली का त्योहार मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए. हैप्पी दिवाली.”
इससे पहले, दीपावली के अवसर पर Pakistan के Prime Minister कार्यालय ने शहबाज शरीफ का एक संदेश भी शेयर किया. शहबाज ने कहा, “दीपावली के इस हर्षोल्लासपूर्ण और पावन अवसर पर मैं दुनिया भर में रहने वाले हिंदू समुदाय, विशेष रूप से Pakistan में निवास करने वाले लोगों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”
शहबाज शरीफ ने कहा, “दीपावली घृणा, असहिष्णुता और निराशा के अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. रोशनी का यह त्योहार मानवीय संबंधों और सामाजिक जीवन में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने का गहरा संदेश देता है. उज्ज्वल, समृद्ध और आशावादी भविष्य में अटूट विश्वास दीपावली के सबसे प्रिय गुणों में से एक है.”
इसके साथ ही, Pakistan के Prime Minister ने सभी धर्मों के बीच मेलजोल और सहनशीलता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने अपने संदेश में आखिर में कहा, “दिवाली के खुशी के मौके पर हिंदू समुदाय को दिल से बधाई.”
Pakistan की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो जरदारी ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दिवाली के खुशी के मौके पर, मैं Pakistan और दुनिया भर में हिंदू समुदाय को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. दिवाली की रोशनी हर घर में शांति, खुशी और समृद्धि लाए.”
–
डीसीएच/


