
बिश्केक, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi की किर्गिस्तान की यात्रा पर किर्गिज टेलीविजन प्रजेंटर और एक्टर अल्माज अलीमजानोव ने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छा समय है, क्योंकि पीएम मोदी हमारे देश किर्गिस्तान आ रहे हैं. यह उनका पहला दौरा नहीं है. आप जानते हैं कि India की संस्कृति दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का किर्गिस्तान आना हमारे लिए किसी उपहार जैसा लगता है, क्योंकि India एक बहुत बड़ा और प्रसिद्ध देश है. मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है.
एक्टर अल्माज ने कहा कि हमारे देश और India की सीमाएं भले ही एक-दूसरे से नहीं मिलतीं, लेकिन किर्गिस्तान में बहुत से लोग India को पसंद करते हैं. उदाहरण के लिए, भारतीय फिल्में और भारतीय पारंपरिक कपड़े यहां काफी लोकप्रिय हैं.
उन्होंने बताया कि जब मैं छोटा था, करीब 25 साल पहले, तब भी किर्गिस्तान में ज्यादातर लोग Bollywood फिल्में देखते थे. आज भी हम भारतीय फिल्में पसंद करते हैं, क्योंकि भारतीय संस्कृति, पहनावा और कई दूसरी चीजें बहुत दिलचस्प लगती हैं. इसी वजह से किर्गिस्तान और India का रिश्ता दोस्तों जैसा लगता है. मुझे यह बहुत अच्छा लगता है. हम पड़ोसी देश नहीं हैं, लेकिन हम India को एक पड़ोसी और करीबी दोस्त की तरह मानते हैं.
Prime Minister Narendra Modi उज्बेकिस्तान की द्विपक्षीय यात्रा पूरी करने के बाद 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे. पीएम मोदी पहली बार 2015 की आधिकारिक यात्रा पर और दूसरी बार 2019 में एससीओ समिट में भाग लेने किर्गिस्तान पहुंचे थे. अब किर्गिस्तान में फिर एससीओ सम्मेलन का आयोजन हो रहा है तो वो 26वीं बैठक में हिस्सा लेने आ रहे हैं.
किर्गिस्तान में 31 अगस्त से एक सितंबर तक 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन शामिल होंगे. यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसका India 2017 से पूर्ण सदस्य है.
Prime Minister शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वे मंच पर India की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर संबंधी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे. Prime Minister शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. वह मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाले छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे.
–
एवाई/डीएससी