
Bhopal ,17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के मौके पर Madhya Pradesh के उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे. इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि जनता के सवालों के अंधेरे को भी दूर करना जरूरी है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को संबोधित करते हुए लिखा कि आप Prime Minister के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने आ रहे हैं. लेकिन जरा सोचिए, यह दीया कहीं उस ताली-थाली की याद तो नहीं दिलाएगा, जो कोरोना के संकट के बीच बजवाई गई थी? यह दीया क्या वैसा ही है, जब Prime Minister ने नोटबंदी की कतार में अपनी मां खड़ा करवा दिया?
उन्होंने तंज भरे अंदाज में आगे लिखा कि क्या यह दृश्य उस दौर जैसा तो नहीं है, जब रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था? 12 साल में अगर जनता की जिंदगी में बेहतर शिक्षा मिली हो, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हों, सड़कें बेहतर हुई हों,युवाओं को रोजगार मिला हो, किसानों की आय बढ़ी हो, तो जरूर जलाइए दीया.
जनता की समस्याओं का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने आगे कहा कि अगर आम आदमी आज भी महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और Governmentी अव्यवस्था से जूझ रहा है, तो सवाल यह है, यह विकास का दीया है या जनता की तकलीफों पर रोशनी डालने की सियासी नौटंकी?
उन्होंने आगे कहा कि फिर भी इस तर्क के साथ Prime Minister को जन्मदिन की शुभकामनाएं कि लोकतंत्र में दीया जलाने से पहले जनता के सवालों का अंधेरा दूर करना भी जरूरी है.
दरअसल, Prime Minister के जन्मदिवस से भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है. यह कार्यक्रम एक माह चलेगा. वहीं, 17 सितंबर Thursday को उज्जैन में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया है ‘आशीर्वाद का दीया’. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे.
–
एसएनपी/एसके