
New Delhi, 17 सितंबर . बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के इंटरनेशनल रिलेशंस हेड ब्रह्मविहारी स्वामी ने Prime Minister Narendra Modi को 76वें जन्मदिन की बधाई दी है.
ब्रह्मविहारी स्वामी ने कहा, “जब हम अपने प्रिय Prime Minister Narendra Modi का 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का भी मौका है. मुझे याद है, उनकी जवानी के दिनों से ही, जब वे एक साधारण कार्यकर्ता थे; 1981 से ही वे अक्सर परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज के पास आते थे, जिन्हें वे अपने पिता के समान मानते थे.”
उन्होंने कहा, “स्वामी महाराज ने कैसी सेवा करनी है, उसकी प्रेरणा दी थी. स्वामी महाराज ने निस्वार्थ, मूल्यों को साथ रखकर कार्य करना, कर्मठ बनना और सब कुछ स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने की उनको प्रेरणा दी थी. Prime Minister मोदी बार-बार चर्चा करते थे और स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेने आते थे. जब वे Gujarat के Chief Minister बने, तब भी वे स्वामी महाराज से आशीर्वाद लेने आए थे. वहां मैं भी मौजूद था. स्वामी महाराज Prime Minister मोदी को प्रेम से मार्गदर्शन देते थे.”
ब्रह्मविहारी स्वामी ने आगे कहा, “आज जब वे Prime Minister बनकर पूरे देश का संचालन कर रहे हैं तो देश को कितना आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने देश को एक रखकर, सबको साथ लेकर और दुनियाभर में India की गरिमा बढ़ाई है. हम लोग जब ये देखते हैं तो गर्व होता है. Prime Minister, आगे भी देश का नेतृत्व करते रहें. सच्चे नेता सबको साथ लेकर आगे बढ़ाकर महान बनाते हैं. बीएपीएस और मेरी ओर से Prime Minister मोदी को बहुत-बहुत बधाई.
–
एसडी/पीएम