Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, ‘हुंकार द रोर’ का दमदार टीजर आया सामने

Police थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, ‘हुंकार द रोर’ का दमदार टीजर आया सामने

Mumbai , 1 सितंबर . Actress अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘हुंकार द रोर’ के मेकर्स ने Tuesday को इसका टीजर रिलीज कर दिया. इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को Police थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है. दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग Actress अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी.

social media पर क्राइम और जस्टिस ड्रामा का टीजर शेयर करते हुए अनीत ने बताया कि ये प्रोजेक्ट उनकी जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है. अनीत ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “एक छोटी सी चीज पेश कर रही हूं, जो मैंने सैयारा से पहले शूट की थी. हुंकार मेरी जर्नी का हिस्सा काफी समय से रही है और मुझे खुशी है कि अब इसे आप सबके साथ शेयर कर पा रही हूं. नहीं होगा इंसाफ का इंतजार, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार. हॉटस्टार स्पेशल्स: हुंकार – द रोर, 25 सितंबर से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.”

टीजर की शुरुआत अनीत पड्डे के क्लोज शॉट से होती है, जो मीनू रावत के तौर पर अपने कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करती है. एक Police स्टेशन में मीनू बताती है कि वह बापजी के शरबरी किले में मौजूद महाशेरनी स्कूल में 17 साल की स्टूडेंट हैं. फिर वह एक सीरियस आरोप लगाती है, जिसमें कहा गया है कि बापजी ने उसका सेक्शुअल असॉल्ट किया था.

Actress अनीत पड्डा सीरीज ‘हुंकार- द रोर’ में पहली बार एक असॉल्ट सर्वाइवर का रोल निभा रही हैं, जबकि Actress फातिमा सना शेख केस की इन्वेस्टिगेशन करने वाली Police इंस्पेक्टर का रोल निभाती नजर आएंगी. टीजर क्राइम, इंसाफ और पावर की एक दिलचस्प दुनिया में जाता है, जिसमें कहानी के सेंटर में एक औरत की सच के लिए लड़ाई को दिखाया गया है. जैसे-जैसे इंक्वायरी आगे बढ़ती है, टीजर बापजी के आस-पास के मिस्ट्री और उनसे जुड़ी पावरफुल ताकतों का हिंट देती है.

इस टीजर में राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और जोया हुसैन समेत कई और कास्ट मेंबर्स को भी इंट्रोड्यूस किया गया है, जिनका कहानी में इंपॉर्टेंट रोल होगा.

बिरला स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पर्पल पेबल पिक्चर्स के सहयोग से बनी मंगटा फिल्म्स प्रोडक्शन की ये सीरीज करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने बनाई है. करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया द्वारा निर्देशित सीरीज ‘हुंकार’ 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

–

एनएस/वीसी

Share