पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 13 नवंबर . गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र में Friday, 13 नवंबर को Police और घरों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को Police ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों पर दादरी क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने का आरोप है. Police ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की मोटरसाइकिल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.
Police के मुताबिक, Friday को थाना दादरी Police की टीम आरवी नॉर्थलैंड के पास नई बस्ती मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए. Police टीम ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार रुकने के बजाय तेजी से बाइक मोड़कर श्मशान घाट की तरफ भागने लगे. Police टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख Policeकर्मियों पर फायरिंग कर दी. इसके बाद Police टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई.
घायल बदमाश की पहचान साजिद उर्फ टिचकले उर्फ सतमोला (29 वर्ष), पुत्र अहमद सईद, निवासी मोहल्ला मेवातियान, कस्बा व थाना दादरी के रूप में हुई. वहीं, उसका साथी रिजवान उर्फ काले (28 वर्ष), पुत्र हनीफ बजरंगी, निवासी मोहल्ला मेवातियान, दादरी को Police ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया. घायल साजिद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. Police की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पहले दोनों ने मिलकर नया गांव बसंतपुर स्थित एक मकान में चोरी की थी. इसके अलावा दो दिन पहले उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरजपुर विहार कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाया था.
दोनों वारदातों में चोरी किए गए आभूषणों को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था. Friday को वे इन्हीं आभूषणों को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी Police की चेकिंग के दौरान उनका सामना हो गया. चोरी की इन घटनाओं के संबंध में थाना दादरी में मुकदमे दर्ज हैं. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू, सफेद धातु की दो जोड़ी पायल, पीली धातु की दो अंगूठियां और एक चेन बरामद की गई है. तमंचा और कारतूस घायल आरोपी साजिद के कब्जे से, जबकि अवैध चाकू रिजवान के कब्जे से बरामद हुआ है.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी साजिद उर्फ टिचकले उर्फ सतमोला का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ दादरी थाने में वर्ष 2020 में हत्या, लूट और चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा वर्ष 2023 और 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज हुए थे. वर्ष 2026 में उसके खिलाफ चोरी और अन्य संबंधित धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं. इस प्रकार उसके खिलाफ कुल पांच मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
वहीं, दूसरे आरोपी रिजवान उर्फ काले के खिलाफ भी अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं. इनमें जारचा और बादलपुर थाने में आर्म्स एक्ट के मामले, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामले शामिल हैं. इसके अतिरिक्त दादरी थाने में वर्ष 2026 के दौरान चोरी से संबंधित दो मुकदमे भी दर्ज हैं. Police दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल उनके अन्य दो साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने क्षेत्र में अन्य किन-किन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और बरामद आभूषण किन घटनाओं से संबंधित हैं.
–
पीकेटी/डीकेपी


