हजारीबाग जिले के बरही में होटल के पास अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

हजारीबाग, 13 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ‘एके इंटरनेशनल’ होटल के पास Friday देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. अपराधियों ने होटल के पास 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है.
घटनास्थल पर कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी फेंका गया है, जिसके बाद इस पूरी वारदात को उसी गिरोह से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बरही डीएसपी और थाना प्रभारी समेत कई वरीय Police अधिकारी तत्काल भारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
Police फिलहाल फायरिंग के पीछे की असल वजह का पता लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के cctv फुटेज खंगाल रही है. घटनास्थल से बरामद पर्चे को आधार बनाकर Police राहुल दुबे गैंग के स्लीपर सेल या सक्रिय गुर्गों की तलाश में जुट गई है.
गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले 29 अक्टूबर की रात को हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटवारी स्थित होटल ‘एके इंटरनेशनल’ पर भी एक बड़ी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. उस दौरान वाहन पर सवार होकर आए 3 से 4 अज्ञात अपराधियों ने होटल के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की थी. गोलियों की तड़तड़ाहट से मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा चकनाचूर हो गया था, हालांकि गनीमत यह रही कि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया था और कोई जनहानि नहीं हुई थी.
मटवारी की उस घटना के बाद कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह ने social media पर पोस्ट डालकर खुलेआम उस हमले की जिम्मेदारी ली थी. उस मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग Police ने एक विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसके तहत Police ने 6 नवंबर को उरीमारी जंगल क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की थी.
–
एसएनसी/एएसएच


