पुणे के कॉलेज में अमित ठाकरे ने हटवाई पीएम मोदी मोदी की तस्वीर, प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

पुणे, 31 अगस्त . पुणे के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता अमित ठाकरे के दौरे के दौरान Prime Minister Narendra Modi की तस्वीर हटाए जाने का मामला सामने आया है. कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अमित ठाकरे के साथ आए कार्यकर्ताओं ने उनके केबिन में लगी Prime Minister मोदी की तस्वीर को नीचे उतार दिया. इस घटना को लेकर प्रिंसिपल ने शिकायत भी दर्ज कराई है.

प्रिंसिपल राजेंद्र पाटिल ने से बातचीत में कहा कि अमित ठाकरे कॉलेज में आए थे और उनके साथ करीब 20-25 लोग मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल के केबिन में छत्रपति शिवाजी महाराज और Prime Minister Narendra Modi की तस्वीरें लगी देखीं. तस्वीर देखने के बाद अमित ठाकरे ने कहा कि वहां Prime Minister की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती. इसके बाद उन्होंने अपने साथ मौजूद एक कार्यकर्ता को तस्वीर हटाने के लिए कहा और कार्यकर्ता ने Prime Minister मोदी की तस्वीर नीचे उतार दी.

प्रिंसिपल ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई. इसके बाद अमित ठाकरे ने कॉलेज और हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने हॉस्टल के टॉयलेट और बाथरूम की साफ-सफाई को लेकर शिकायत की. कैंटीन में इस्तेमाल होने वाले प्याज की गुणवत्ता पर भी अमित ठाकरे और उनके साथ आए लोगों ने आपत्ति जताई. खराब प्याज को एक कैरेट में लाकर दिखाया गया और कहा गया कि इस तरह के प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

इसी निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल के केबिन में लगी तस्वीर को लेकर विवाद हुआ और Prime Minister मोदी की तस्वीर उतारी गई. राजेंद्र पाटिल ने बताया कि उन्होंने अमित ठाकरे को इस संबंध में समझाने की कोशिश की कि कॉलेज में तस्वीर लगाने को लेकर Government का शासन निर्णय लागू है और उसके अनुसार वह Prime Minister की तस्वीर को नहीं हटा सकते. प्रिंसिपल ने आगे कहा कि उन्होंने इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके कार्यालय में लगी Prime Minister की तस्वीर को जबरदस्ती नीचे उतारा गया.

पाटिल ने आगे कहा कि दौरे के दौरान अमित ठाकरे ने कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को दोबारा भेजने की बात कही. उन्होंने कहा कि करीब आठ दिन बाद हमारे कार्यकर्ता फिर कॉलेज आएंगे और व्यवस्थाओं की स्थिति देखेंगे. यदि काम नहीं हुआ तो दोबारा लोग यहां फिर आएंगे.

पीएसके/एमएस

Leave a Comment