छठ पर्व: मुंबई के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग

Mumbai , 12 नवंबर . देशभर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में यात्री छठ पूजा नजदीक आने के साथ अपने गृह नगरों के लिए रवाना हो रहे हैं. Mumbai के रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ है. इस बीच यात्रियों को ट्रेन और टिकटों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि, यात्रियों ने स्टेशनों पर ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलने स्टेशन पर उत्तर प्रदेश, बिहार, Jharkhand और अन्य पूर्वी राज्यों के यात्री बड़ी संख्या में पहुंचे हैं. रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाने और अन्य इंतजाम करने के बावजूद त्योहार की इस भीड़-भाड़ के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी एक युवक ने समाचार एजेंसी से कहा, “मैं पिछले चार दिन से टिकट का इंतजार कर रहा था. सुबह 8 बजे से स्टेशन पर बैठे हैं और कुछ देर में ट्रेन रवाना होगी.” युवक ने कहा कि भीड़ अधिक है और इसके कारण ट्रेनों में सीट मिल पाना मुश्किल होता है.
बिहार के निवासी अशोक ने कहा कि छठ पर्व के लिए घर लौटते समय सबसे बड़ी मुश्किल टिकट की होती है. कई दिनों के इंतजार करने के बावजूद टिकट नहीं मिल पाती है. स्टेशन पर भी टिकट मिल पाना मुश्किल होता है. अशोक ने बताया कि वे Wednesday दोपहर से स्टेशन पर ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सफर के दौरान भीड़ में यात्रियों के बीच आपसी विवाद और कहासुनी अक्सर होती है. ऐसी परेशानियों से जूझते हुए जाना होता है.
Wednesday दोपहर 3 बजे से स्टेशन पर बैठी एक महिला ने Thursday सुबह को बताया, “मैं छठ पर पहली बार अपने घर जा रही हूं. यहां रेलवे स्टेशन पर बहुत भीड़ है. इस बार टिकट कंफर्म नहीं हुआ, इसलिए स्टेशन से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.
–
डीसीएच/


