Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: 7.30 करोड़ के आभूषण और नकदी से सजे योग माया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली उत्सव का समापन

Madhya Pradesh: 7.30 करोड़ के आभूषण और नकदी से सजे योग माया महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली उत्सव का समापन

देवास, 12 नवंबर . Madhya Pradesh के देवास जिले के शिवाजी नगर स्थित श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों से चल रहे दीपावली उत्सव का बीती रात समापन हुआ. दीपावली के अवसर पर मंदिर को करीब 7.30 करोड़ रुपए की नकदी और आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. मंदिर की सजावट में 100 और 500 रुपए के नोटों के साथ सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्राएं भी शामिल थीं.

जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को नकदी और आभूषण भेंट किए गए थे. इन्हीं से पूरे मंदिर को भव्य रूप दिया गया था. छह दिनों तक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर सजावट के दर्शन किए.

बता दें कि यह राशि भक्तों की ओर से दी गई थी. लोगों की मंदिर के प्रति आस्था रही और वे लगातार मंदिर में दान कर रहते रहे हैं. इस राशि को कुबेर पोटली के साथ दीपावली उत्सव के समापन के बाद अब वापस लौटाया जाएगा.

मंदिर के विमल शर्मा ने बताया कि श्री योग माया महालक्ष्मी मंदिर में छह दिनों तक दीपावली उत्सव चला है. सजावट के लिए जिन दानदाताओं ने नकदी और आभूषण दिए थे, उत्सव के समापन के बाद उनकी राशि और आभूषण उन्हें वापस लौटाए जाएंगे. साथ ही दानदाताओं को प्रसाद स्वरूप कुबेर की पोटली भी भेंट की जाएगी. छह दिनों तक चले इस अनूठे दीपावली उत्सव का बीती रात विधिवत समापन हुआ.

उन्होंने बताया कि दानदाताओं को 14 नवंबर के बाद राशि वापस सौंपी जाएगी. जिस भी व्यक्ति ने जितनी राशि दी है, उसकी रसीद प्राप्त करने के बाद वह धनराशि उन्हें लौटाई जाएगी.

–

डीसीएच/

Share