Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

13 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

13 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

New Delhi, 12 नवंबर . हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि Thursday शाम 6:09 बजे से शुरू होकर अगले दिन Friday को रात 8:42 बजे तक है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर को रात 11:24 बजे तक रहेगी. Friday को सुबह 6:43 बजे सूर्योदय और शाम 5:38 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10:07 बजे चंद्रोदय और रात 8:47 बजे चंद्रास्त होगा.

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के विशाखा नक्षत्र में रहने से व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. इस नक्षत्र के देवता इंद्र और अग्नि हैं, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर उच्च पद प्राप्त करने, अधिकार जमाने और जीत हासिल करने की तीव्र लालसा होती है. राजनीति, प्रशासन, कानून, प्रबंधन या किसी भी प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में यह स्थिति व्यक्ति को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है.

Friday को पूरे दिन धृति योग रहेगा, जो 14 नवंबर सुबह 5:18 बजे तक रहेगा. इसके बाद शूल योग शुरू हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, धृति योग वैदिक ज्योतिष में बताए गए 27 योगों में से आठवां अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण योग माना जाता है. इस योग में जन्म लेने वाले लोग बेहद शांत चित्त, संयमी और धैर्यवान होते हैं. वे किसी भी परिस्थिति में जल्दी उत्तेजित नहीं होते. इनका स्वभाव परिपक्व, ज्ञानी और संतोषी होता है.

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.

Friday को सुबह 10:11 बजे से 11:58 बजे तक अमृतकाल रहेगा. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, अमृतकाल एक अत्यंत शुभ, मंगलकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समयावधि (मुहूर्त) है. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता की संभावना सबसे अधिक होती है. यह समय नए व्यापार, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण यात्रा के लिए श्रेष्ठ माना गया है.

इस दिन राहुकाल सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इसकी गणना सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय को आठ बराबर भागों में बांटकर की जाती है और यह हर दिन लगभग 90 मिनट का होता है. स्थान बदलने के साथ इसके समय में भी बदलाव हो जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.

Friday को यमगंड काल दोपहर 2:54 बजे से शाम 4:16 बजे तक रहेगा. यह समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा माना जाता है. इस समय के दौरान स्वास्थ्य, दीर्घायु या सामान्य दुर्भाग्य से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इस काल को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. नया व्यापार या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी यात्रा पर भी निकलने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए.

इस दिन गुलिक काल सुबह 8:05 बजे से 9:27 बजे तक रहेगा. गुलिक काल को ‘विषैला समय’ भी कहा जाता है. यह एक उपग्रह है, जिसे अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस काल में किए गए कार्य नकारात्मक परिणाम देते हैं. इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. जो काम बार-बार करने हों, वे इस काल में किए जा सकते हैं. बैंक में पैसे जमा करना, दान देना या निवेश करना इस काल में अच्छा माना जाता है.

Friday को सूर्य तुला राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे सूर्य का नीच होना या नीचस्थ होना कहा जाता है. सूर्य अग्नि तत्व का कारक है, जबकि तुला राशि वायु तत्व और शुक्र ग्रह के अधीन आती है, जो सूर्य के स्वभाव के विपरीत है. सूर्य को अहंकार, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है. तुला राशि में आने से आत्मबल या ऊर्जा थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है. इस स्थिति में किसी भी फैसले पर पहुँचने में मुश्किल हो सकती है.

इस दिन चंद्र देव धनु राशि में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में चंद्रमा धनु राशि (जो कि देवगुरु बृहस्पति की अग्नि तत्व की राशि है) में स्थित होता है, तो व्यक्ति के स्वभाव, मानसिक स्थिति और जीवन पर कई तरह के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. धनु राशि का चंद्रमा व्यक्ति को मिलनसार, सरल, सहज, उदार और आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करता है. इनका स्वभाव काफी आशावादी होता है. इन्हें सीमाओं में बंधना पसंद नहीं होता, ये आजादी और खुले विचारों के साथ जीना पसंद करते हैं.

Friday को दिशाशूल पश्चिम दिशा और दक्षिण-पश्चिम कोण (नैऋत्य) में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

–

एसडी/एएस

Share