पीसीबी खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है, उन्हें पाकिस्तान की मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं: शोएब अख्तर

New Delhi, 7 सितंबर . इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली शर्मनाक हार के बाद Pakistan ने तीसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं. टीम में अचानक हुए इन बदलावों और Pakistan क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर शोएब अख्तर ने अपनी बात रखी है.

Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज ने ‘आउटसाइड एज’ शो पर बात करते हुए कहा, “Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है और उन्हें Pakistan के मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं है. उनका प्लान इस स्क्वॉड को हटाकर नए खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का है. वह उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो सिर्फ Pakistan के लिए खेलना चाहते हैं. वह अब भविष्य को देख रहे हैं और मेरे हिसाब से पीसीबी सही दिशा में काम कर रहा है.”

हालांकि, शोएब अख्तर ने कहा कि बदलाव के इस दौर में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का पीसीबी को ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा, “बदलाव के इस दौर में मैं यही चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का बचाव हो. उन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है.”

शोएब अख्तर ने बताया कि उनकी पीसीबी के एक अधिकारी से भी बात हुई, जिन्होंने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर Pakistan की मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं है. अख्तर ने बताया कि अधिकारी का कहना है कि उन्हें अगली पीढ़ी से उम्मीदें हैं, जिन्हें बड़े स्टेज के लिए तैयार किया जा रहा है. Pakistan के पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, पीसीबी अधिकारी का कहना है कि Pakistan क्रिकेट फिलहाल ‘वेंटिलेटर’ पर है और नेशनल सेटअप को दोबारा से जीवित होने में कम से कम दो साल लगेंगे.

Pakistan को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने Pakistan को एक पारी और 103 रनों से हराया था. Pakistan के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक खेले गए दोनों ही टेस्ट मैचों में बेहद निराशाजनक रहा है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाना है.

एसएम/एएस

Leave a Comment