
New Delhi, 9 सितंबर . पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पंजाब में नशे के मुद्दे पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली के पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने social media के जरिए पलटवार किया है. केजरीवाल ने पंजाब Government का बचाव करते हुए कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी पर राज्य में नशे की समस्या बढ़ाने का आरोप लगाया.
केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि पंजाब Government नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ रही है. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब में नशा कौन लेकर आया. केजरीवाल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी की Governmentों के कार्यकाल में नशे की समस्या बढ़ी और अब आम आदमी पार्टी की Government उस समस्या को खत्म करने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने दावा किया कि पहली बार देश में कोई राज्य Government नशे के खिलाफ इस स्तर पर अभियान चला रही है.
उन्होंने कहा कि पंजाब Government पिछली Governmentों के दौरान फैलाए गए नशे के नेटवर्क को साफ करने की कोशिश कर रही है. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर एक व्यक्ति की मौत को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें बेहद दुख है कि उनके जैसे नेता एक व्यक्ति की मौत के मामले में राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस गांव में व्यक्ति की मौत हुई थी, वहां राहुल गांधी के विधायक भी पहुंचे थे, लेकिन गांव के लोगों ने उन्हें वहां से निकाल दिया.
केजरीवाल ने राहुल गांधी से खुद गांव का दौरा करने और वहां के लोगों से वास्तविक स्थिति जानने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब Government के किसी मंत्री या विधायक का मृतक की मौत से कोई लेना-देना नहीं है. केजरीवाल ने राहुल गांधी से अपील की कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय तथ्यों को समझा जाए. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला.
सिसोदिया ने कहा कि राहुल गांधी को एक गरीब दलित मजदूर की मौत के मामले में झूठ बोलने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी. सिसोदिया ने अपने बयान में कहा कि मृतक गुलजार सिंह के बेटे ने कैमरे के सामने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके पिता पर किसी मंत्री की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया गया था. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मृतक के बेटे की बात सुनने और First Information Report पढ़ने के बजाय केवल एक वीडियो के आधार पर पंजाब Government पर हमला कर दिया.
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति की जा रही है और एक मजदूर की मौत को भी Political मुद्दा बना दिया गया है. सिसोदिया ने राहुल गांधी से मृतक के बेटे से माफी मांगने की मांग की.
–
पीकेटी/पीएम