
Lucknow, 9 सितंबर . उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद विवाद प्रकरण पर भाजपा नेताओं ने अपना पक्ष रखा. भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि इन लोगों ने बवाल कराने की कोशिश की है. ये लोग दंगा कराने की कोशिश कर रहे हैं. आज की तारीख की सच्चाई यह है कि इन लोगों को राष्ट्रवादी मुस्लिम किसी भी कीमत पर वोट देने वाला नहीं है. न्यायालय के आदेश पर जहां पर कुछ भी अवैध तरीके से बना हुआ है, उसका ध्वस्तीकरण हो रहा है. Chief Minister ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि जो कोई भी अवैध निर्माण करेगा, उसका ध्वस्तीकरण किया जाएगा.
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सहारनपुर के संदर्भ मे कहा कि उसे न्यायालय के आदेश पर ध्वस्त किया गया है. अफसोस की बात है कि विपक्ष को न्यायालय पर भरोसा नहीं है. यह अफसोस की बात है कि ये लोग हमारी सभी संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं. इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए प्रदेश की जनता इन्हें बिल्कुल भी माफ नहीं करने वाली है.
इसके अलावा, भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वहां का प्रशासन विधि सम्मत कार्रवाई कर रहा है. अब अगर कोई कोर्ट गया है, तो Government भी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी.
उधर, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. सपा और कांग्रेस के जो लोग राजनीति कर रहे हैं, ये लोग अशोभनीय राजनीति करने वाले लोग हैं. जब इसे लेकर नोटिस जारी किया गया था, तब उसका जवाब देना चाहिए था.
वहीं, पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी सहानपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर कहा कि क्या अब हमें धमकाने की कोशिश की जा रही है. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि 2027 भाजपा हर हाल में आ रही है. सहारनपुर में एक Governmentी जमीन पर अवैध बिल्डिंग बनी हुई थी, उसमें डाकखाना चल रहा था. उसमें दुकान किराए पर चढ़ी हुई थी. उन्होंने कहा कि अब अगर Governmentी जमीन पर किसी ने इमारत बनाकर उसे कब्जे में ले रखा है, तो क्या उसे जमींदोज नहीं किया जाना चाहिए.
–
एसएचके/पीएम