
Lucknow, 25 सितंबर . Samajwadi Party की ‘पीडीए रथ’ यात्रा के जरिए उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव का अभियान तेज किए जाने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं भी जा सकता है. कांग्रेस अपना काम लगातार कर रही है और जनता के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है.
उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और राहुल गांधी लगातार देश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं. अजय राय ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर अपना संगठनात्मक काम आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा, “कोई भी चुनाव प्रचार के लिए कहीं भी जा सकता है. हम निश्चित रूप से अपना काम कर रहे हैं. हम लोगों के सुख-दुख में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं.”
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. अजय राय ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनकी ओर देख रहा है और वह देश से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं तथा जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने रख रहे हैं.
दरअसल, Samajwadi Party ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ‘पीडीए रथ’ अभियान शुरू किया है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Lucknow से इसकी शुरुआत की थी. Thursday को रथ यात्रा रायबरेली पहुंची. इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वोट पड़ेगा तो चाहे कितनी भी ताकत लगा ली जाए, पीडीए के लोग मिलकर उसे हराने का काम करेंगे.
वहीं, अजय राय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Friday को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Lucknow में प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को Police ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और Police के बीच तीखी नोकझोंक हुई. मूसलाधार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास डटे रहे.
अजय राय भी कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास करते नजर आए. Police ने उन्हें नीचे उतारकर हिरासत में लिया. प्रदर्शन कर रहे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले जाया गया. प्रदर्शन के दौरान अजय राय ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और कांग्रेस जनता के अधिकारों तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
–
विकेटी/डीकेपी