एशियन गेम्स में गोल्ड जीतना हमारा लक्ष्य: श्रेयस अय्यर

नागोया, 27 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को Monday को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना है. मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. Sunday को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक रहे. हमारा लक्ष्य गोल्ड जीतना है.

अय्यर ने कहा, “जापान में आकर हमें बहुत अच्छा लगा. यहां के लोगों में अनुशासन है. यहाँ लोग निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हैं. हम जापान की टीम के साथ खेलने के लिए टोक्यो में थे, इसलिए हमें अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला. हमें एक्सप्लोर करने का ज्यादा अवसर नहीं मिला है. नागोया भी अच्छी सिटी है. एशियन गेम्स को देखते हुए जिस तरह की तैयारी यहाँ की गई, वो बेहतरीन है.”

भारतीय कप्तान ने कहा, “हमें अभ्यास का मौका कम मिला है, लेकिन हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं. हमने नागोया आने के बाद थोड़ा वॉर्म अप किया है. हमारा प्राथमिक लक्ष्य अब अच्छी क्रिकेट खेलना है, चाहे किसी भी तरह की स्थिति हो. हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते. आपने देखा होगा कि जापान ने हमें कड़ी चुनौती दी थी. यहाँ के विकेटों के साथ थोड़ा संतुलन बनाना मुश्किल है. लेकिन ये स्थिति हर टीम के साथ है और हम सामने वाली किसी भी टीम के खिलाफ मजबूती से उतरेंगे.”

अय्यर ने कहा, “India का प्रतिनिधित्व करते हुए आप पर शीर्ष पर रहने का हमेशा दबाव होता है. लेकिन ये अच्छा दबाव है. हम ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. हमने एक टीम के तौर पर एक मानक निर्धारित किया है और हमेशा उसे छूने की कोशिश करते रहते हैं.”

एशियन गेम्स की अहमियत पर श्रेयस ने कहा, “सारे मैच हमारे लिए अहम होते हैं. हर मैच से हमें अभ्यास मिलता है और नई टीमों के साथ खेलने का अवसर मिलता है. क्रिकेट का विकास हो रहा है, जो हमारे लिए अच्छा है. हमें खेलने के मौके मिल रहे हैं. अभी एशियन गेम्स हैं, आगे और भी मौके मिलेंगे. हमें अच्छी फिटनेस और मनोदशा बनाकर रखनी होगी.”

अय्यर ने कहा कि एशियन गेम्स में हर खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने आए हर एथलीट को भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन प्राप्त है. मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलना एक अलग ही अनुभव होता है. हमें सभी को इसका फायदा उठाना चाहिए. जापान बहुत ही सुंदर देश है. मुझे लगता है कि सब कुछ अच्छा होगा.

उन्होंने कहा, “मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेलना और देश की कप्तानी करना सम्मान की बात है. हमारे साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह है. हमारी कोशिश गोल्ड जीतने की है.”

–

पीएके

Leave a Comment