पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi, 2 सितंबर . साउथ सिनेमा के पावर स्टार, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण को जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह और Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने बधाई दी है.

Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पोस्ट में कहा, “पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई. वे लोगों के बीच बहुत सम्मानित हैं और आंध्र प्रदेश में एनडीए के सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. समाज की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले, यही कामना है.”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए एनडीए के विज़न को साकार करने की दिशा में आपके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं. नागरिकों की निरंतर सेवा के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. वे आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

Union Minister और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह विशेष दिन आपके जीवन में अपार खुशियां लाए और आने वाला वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, सफलता, समृद्धि और नई उपलब्धियों से भरा हो. आपके लंबे और सुखद जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह अवसर खुशियाँ लेकर आए और आने वाला साल अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के उपChief Minister श्री पवन कल्याण जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु प्रदान करें. लोगों की सेवा में आपको निरंतर शक्ति और सफलता मिले, यही कामना है.”

आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, “जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं दिल से कामना करता हूं कि ‘पावर स्टार’ के तौर पर फैंस के दिलों में हमेशा बसे रहने वाले पवन कल्याण गारू स्वस्थ और ऊर्जावान रहते हुए सौ साल का जीवन जिएं. पंचायती राज विभाग में कई सुधारों और विकास कार्यक्रमों के ज़रिए वे बड़े बदलाव ला रहे हैं. सड़क निर्माण से लेकर हरियाली को बढ़ावा देने और आदिवासी लोगों की मुश्किलें कम करने तक, उनके उठाए गए कदमों के शानदार नतीजे मिल रहे हैं. वे बदलाव की नई शुरुआत कर रहे हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि राज्य के पुनर्निर्माण को लेकर गठबंधन द्वारा जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करने वाले पवन कल्याण गारू ऐसे और भी कई जन्मदिन मनाएं.”

आंध्र प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष के. रघु राम कृष्ण राजू एक्स पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश के उपChief Minister और पवन कल्याण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.फिल्म इंडस्ट्री में ‘पावर स्टार’ के तौर पर अपनी अमिट छाप छोड़ने और लाखों प्रशंसकों का प्यार पाने के बाद पवन कल्याण ने राजनीति में कदम रखा और जन-मुद्दों के लिए संघर्ष करते हुए एक जन-नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. उपChief Minister के तौर पर वे आंध्र प्रदेश के विकास और वहां के लोगों की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और अथक परिश्रम के साथ काम कर रहे हैं. तिरुमाला श्री वारी के आशीर्वाद से मेरी हार्दिक कामना है कि वे उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के साथ पूरे सौ वर्षों का जीवन जिएं और राजनीति, सिनेमा तथा जन-सेवा के क्षेत्रों में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करें..”

ओपी/पीएम

Leave a Comment