पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को सूखाग्रस्त घोषित किया तो जलाएंगे दीये : कांग्रेस सांसद

नागपुर, 21 सितंबर . Maharashtra में अकाल घोषित करने की मांग तेज हो गई है. महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के सांसदों ने Prime Minister Narendra Modi से मिलकर पूरे Maharashtra में सूखा घोषित करने की मांग करने का फैसला किया है. अमरावती से कांग्रेस सांसद बलवंत वानखेड़े ने इसको लेकर जानकारी दी.

बलवंत वानखेड़े ने Tuesday को से बात करते हुए कहा कि Maharashtra में सूखा घोषित करने की मांग को लेकर महाविकास अघाड़ी के सांसद Prime Minister Narendra Modi से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर Prime Minister Maharashtra में सूखा घोषित करते हैं, तो Prime Minister के जन्मदिन पर जिस प्रकार दीये जलाए गए थे, वैसे ही दीये जलाएंगे.

सांसद ने राज्य Government पर निशाना साधते हुए कहा, “Maharashtra में अकाल जैसी स्थिति बन गई है, लेकिन राज्य Government ने अब तक केंद्र को प्रस्ताव तक नहीं भेजा है. कृषि मंत्री ने खुद कल बताया कि वह केंद्र को पत्र भेजेंगे. Government इस मामले में समय लगा रही है, जबकि पूरा प्रशासन और जनता कह रहे है कि अकाल घोषित होना चाहिए. Government अकाल घोषित नहीं कर रही है, इसलिए हम Prime Minister से मिलेंगे.”

जब उनसे पूछा गया कि यदि Prime Minister राज्य का सूखाग्रस्त घोषित करते हैं तो वह किस तरह प्रतिक्रिया देंगे, इस पर उन्होंने कहा “अगर जल्द सूखा घोषित होता है और किसानों को मुआवजा मिलता है तो जिस तरह Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन पर दीये जलाए गए थे, उसी तरह हम भी दीये जलाएंगे.”

दरअसल, Maharashtra के कई जिलों में इस साल बारिश की कमी के कारण खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है. किसानों की फसलें सूख गई हैं. विपक्ष लगातार Government से पूरे राज्य में सूखा घोषित करने और किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहा है.

महाविकास अघाड़ी का आरोप है कि राज्य Government सूखा घोषित करने में देरी कर रही है और केंद्र को अभी तक औपचारिक प्रस्ताव भी नहीं भेजा गया है. जबकि प्रशासनिक स्तर पर और जमीनी हकीकत में हालात अकाल जैसे बन चुके हैं.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment