पीएम मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

भीलडी/New Delhi, 30 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को Gujarat के बनासकांठा जिले के भिलडी से Prime Minister किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की. यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों को भेजी गई.
Prime Minister के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के तहत यह किस्त जारी की गई. इसका उद्देश्य किसानों को जारी वित्तीय सहायता को मजबूती देना और कृषि क्षेत्र में आय समर्थन प्रदान करना है.
इस किस्त का सबसे बड़ा लाभ Gujarat के किसानों को भी मिला. राज्य के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 1,051 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की गई. Gujarat के कृषि मंत्री जीतू वघाणी ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी थी.
वघाणी के अनुसार, योजना की पहली 23 किस्तों के माध्यम से देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को कुल 4.47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता प्रदान की जा चुकी है. वहीं Gujarat में अब तक 69.26 लाख लाभार्थी किसानों को 24,137 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है.
24वीं किस्त जारी करने के अवसर पर देशभर में कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया. Gujarat में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 34 जिला स्तरीय कार्यक्रमों और 2,100 से अधिक क्लस्टर स्तरीय आयोजनों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों को कृषि एवं बागवानी विभागों की विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए. पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को नियमित अंतराल पर आय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों और घरेलू जरूरतों को सहयोग मिलता है.
भीलडी में आयोजित कार्यक्रम को बनासकांठा जिले की कई कृषि और पशुपालन परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास से भी जोड़ा गया. इनमें 328.77 करोड़ रुपए की लागत वाले India बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर, बनास डेयरी की थराद और राधनपुर में प्रस्तावित दो कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र, आलू प्रसंस्करण इकाई के विस्तार तथा अल्ट्रा हाई टेम्परेचर उत्पादों के लिए स्वचालित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली का उद्घाटन शामिल है.
Prime Minister का दौरा एकता नगर तक भी विस्तारित है. Friday शाम वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में स्थित India पर्व मंडप का दौरा करेंगे और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘आनंदमठ’ का अवलोकन करेंगे.
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर Prime Minister स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा एकता नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
इसके अलावा, वह ‘आरंभ 2026’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, प्रशिक्षु सिविल सेवकों से संवाद करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे.
इस दौरान Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल और उपChief Minister हर्ष संघवी भी Prime Minister के साथ मौजूद रहेंगे.
–
डीबीपी


