Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

नागपुर में म्हाडा निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 2 घायल

नागपुर में म्हाडा निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 2 घायल

नागपुर, 30 अक्टूबर . Maharashtra के नागपुर में Friday को दर्दनाक हादसा हो गया. गणेशपेठ इलाके में Maharashtra आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) परिसर में एक टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, म्हाडा साइट पर टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए दो क्रेनें काम कर रही थीं. इनमें से एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर लगभग 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और पास ही मौजूद दूसरी क्रेन से जा टकराया. क्रेन का टूटा हुआ हिस्सा दूसरी क्रेन से महज 30 फीट दूर स्थित मुख्य सड़क पर नहीं गिरा, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.

शुरुआत में खबर आई थी कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. बाद में पुष्टि हुई कि उनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है. म्हाडा इलाके में टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का ठेका ‘बी.जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन कंपनी’ को दिया गया है.

Police उपायुक्त (डीसीपी) जोन 2 राहुल मदने ने बताया कि म्हाडा इलाके में ‘विजय शिर्के’ की कंपनी निर्माण कार्य कर रही है. Friday सुबह 10.30 बजे क्रेन ऑपरेटर के साथ 3 मजदूर काम कर रहे थे, तभी क्रेन असंतुलित होकर गिर गई. इस हादसे में क्रेन ऑपरेटर और एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. दो घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. क्रेन क्यों गिरी, यह पता लगाने के लिए संबंधित मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों से सलाह ली जाएगी.

डीसीपी ने कहा, “मृतकों की पहचान भंडारा निवासी विश्वनाथ कटारे और उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश निषाद के रूप में हुई है. घटना के समय दोनों मृतक स्ट्रक्चर के ऊपर मौजूद थे. हादसे में घायल दोनों मजदूर Jharkhand के रहने वाले हैं. फिलहाल कंपनी के सुपरवाइजर स्टाफ से जानकारी जुटा रहे हैं और उचित कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. काम रोकने का फैसला कंपनी को लेना है. हमने आकस्मिक मौत (एक्सीडेंटल डेथ) का मामला दर्ज कर लिया है.”

–

ओपी/एबीएम

Share